1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आतिशी ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, बोलीं- जल संकट के बीच विधायक जनता के बीच रहें

आतिशी ने तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल से की मुलाकात, बोलीं- जल संकट के बीच विधायक जनता के बीच रहें

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 13, 2024 03:43 pm IST,  Updated : Jun 13, 2024 03:43 pm IST

दिल्ली इन दिनों पानी की किल्लत से जूझ रहा है। इस बीच दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद बाहर आई आतिशी ने कहा कि सीएम केजरीवाल ने अपने विधायकों को निर्देश दिया है।

Atishi met CM arvind Kejriwal in Tihar Jail, said- MLAs should stay among the public amidst water cr- India TV Hindi
आतिशी ने तिहाड़ जेल में बंद CM केजरीवाल से की मुलाकात Image Source : PTI

दिल्ली इन दिनों पानी की संकट से जूझ रहा है। एक तरफ जहां गर्मी है वहीं दूसरी तरफ पानी की कमी ने लोगों को परेशान कर रखा है। इस बीच दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। आतिशी ने इस मुलाकात के बाद कहा कि सीएम केजरीवाल ने अपने विधायकों को निर्देशित किया है कि पानी संकट के के मद्देनजर जनता के बीच रहना है। दिल्ली सरकार में जल मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल से उनसे भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई है।

आतिशी ने केजरीवाल से की मुलाकात

तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करके लौटी आतिशी ने कहा, "उन्होंने कहा है जो भी कदम उठाने की जरूरत है, वह उठाए जाएं। विधायकों को अपने इलाकों में जाकर समस्या का समाधान करने की भी अरविंद केजरीवाल ने हिदायत दी है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 10 मई को अंतरिम जमानत दी थी। दरअसल लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दी थी।" 

तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल

वहीं कोर्ट ने अंतरिम जमानत देते हुए अरविंद केजरीवाल से कहा था कि 2 जून तक केजरीवाल को वापस तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान 21 दिन बाहर रहने के बाद अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। इससे पहले आतिशी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की थी। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, दोनों नेताओं ने हाल में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन पर चर्चा की थी। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान सुनीत केजरीवाल भी वहां मौजूद थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।