1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP के युवा नेता ने बाथरूम में खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह

BJP के युवा नेता ने बाथरूम में खुद को मारी गोली, पुलिस जांच में सामने आई ये वजह

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Malaika Imam
 Published : Sep 23, 2023 12:47 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 12:51 pm IST

दिल्ली में बीजेपी के एक युवा नेता ने खुद को गोली मार ली। बीजेपी नेता करण बांका ने अपने पीएसओ के पिस्टल लेकर अपने आपको गोली मारी।

बीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड- India TV Hindi
बीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड

साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में बीजेपी के युवा जिला महामंत्री ने खुदकुशी कर ली। बीजेपी नेता करण बांका ने अपने पीएसओ के पिस्टल लेकर अपने आपको गोली मारी। दरअसल, पुलिस को पहले सूचना मिली थी कि करण बंका बाथरूम में फिसल गए और उनके सिर में चोट लगी है, जिसके बाद उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, जब पुलिस की टीम मैक्स अस्पताल पहुंची तो पता चला कि करण ने बाथरूम में खुद को गोली मार ली है। 

बीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड
Image Source : INDIATVबीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड

मैक्स हॉस्पिटल में था भर्ती

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल करण ने खुदकुशी के लिए किया है वो उनके पीएसओ की थी। जांच के दौरान ये भी पता चला कि करण इन दिनों पैसों की तंगी से गुजर रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार देर रात उन्हें एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि दोपहर करीब 12:30 बजे करण बंका बाथरूम में फिसल गए, जिससे उसके सिर में चोट लग गई है। इसके बाद उन्हें मैक्स हॉस्पिटल, साकेत में भर्ती कराया गया। 

बीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड
Image Source : INDIATVबीजेपी के युवा नेता ने किया सुसाइड

लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि ग्रेटर कैलाश थाने के एसएचओ स्टाफ के साथ अस्पताल पहुंचे। पता चला कि करण को गोली लगी थी, जो उसने अपने बाथरूम में खुद को मारी थी। डीसीपी ने कहा कि गोली का दाहिनी ओर प्रवेश घाव था और बाईं ओर निकास घाव था। घटना में लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल किया गया था, जो उसके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) दिनेश का था। शुरुआती जांच में पूछताछ से पता चला है कि करण राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल था। डीसीपी ने कहा कि हाल के दिनों में वह वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा था और अपने परिचित लोगों से पैसे मांग रहा था। डीसीपी ने कहा कि शनिवार को करण ने दम तोड़ दिया। इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- PTI इनपुट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।