1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम डिस्पोजल स्कॉड ने छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम डिस्पोजल स्कॉड ने छात्रों और शिक्षकों को बाहर निकाला

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Sep 20, 2025 07:50 am IST,  Updated : Sep 20, 2025 09:04 am IST

दिल्ली में इससे पहले भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की झूठी धमकी मिल चुकी है। हालांकि, पुलिस को जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। स्कूल के अलावा हाईकोर्ट और प्लेन में भी बम की धमकी मिली है।

Delhi School- India TV Hindi
दिल्ली के स्कूल में बम की धमकी Image Source : PTI

दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी भरे कॉल शनिवार सुबह डीपीएस द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय को आए। बम की धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्तों के साथ पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंच गईं। इसके बाद एहतियात के तौर पर छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और परिसर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूल में बम होने की झूठी धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई स्कूलों, एयरपोर्ट और हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

शुक्रवार को मुंबई से थाईलैंड के फुकेत जा रहे इंडिगो के एक विमान को बम की कथित धमकी के बाद चेन्नई हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीआईएसएफ कर्मियों और हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारियों ने प्लेन की जांच की और धमकी को अफवाह करार दिया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

बंबई उच्च न्यायालय को एक सप्ताह में दो बार बम की धमकी

 बंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार को बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। यह एक सप्ताह में दूसरी बार है, जब अदालत को ऐसी धमकी मिली है और गहन जांच के बाद यह फर्जी पायी गयी। एक अधिकारी ने बताया कि सुबह-सुबह आधिकारिक आईडी पर दक्षिण मुंबई के अदालत परिसर में बम विस्फोट के बारे में एक ईमेल प्राप्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) और श्वान दस्ते ने गहन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अदालत में अपने नियमित समय के अनुसार कामकाज हो रहा है। उच्च न्यायालय को 12 सितंबर को भी इसी तरह का एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके कारण मुकदमों की सुनवाई कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दी गई थी। पुलिस ने उस समय अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। (इनपुट- एएनआई/पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार

जुड़वां बेटों को अपनी बाहों में लिए मलबे में मिली मां, उत्तराखंड में सामने आया दिल दहला देने वाला मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।