1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. BJP छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर, कहा- 'AAP के साथ काम करने का मन बना चुका हूं'

BJP छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्रह्म सिंह तंवर, कहा- 'AAP के साथ काम करने का मन बना चुका हूं'

 Reported By: Bhaskar Mishra, Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 31, 2024 12:14 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 12:30 pm IST

ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी के टिकट पर 1993, 1998 में महरौली और 2013 में छतरपुर से विधायक रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी उन्हें छतरपुर विधानसभा से टिकट दे सकती है।

brahm singh tanvar aam aadmi party- India TV Hindi
ब्रह्म सिंह तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल Image Source : INDIA TV

बीजेपी नेता ब्रम्ह सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दीपावली के मौके पर उन्होंने बीजेपी छोड़ आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। ब्रह्म सिंह तंवर तीन बार विधायक और तीन बार सांसद रह चुके हैं। ब्रह्म सिंह तंवर बीजेपी के टिकट पर 1993, 1998 में महरौली और 2013 में छतरपुर से विधायक रह चुके हैं। ब्रह्म सिंह तंवर की पहचान बड़े गुर्जर नेता के रूप में है।

छतरपुर से मौजूद आप विधायक करतार सिंह तंवर आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि छतरपुर विधानसभा से ब्रह्म सिंह तंवर को आम आदमी पार्टी टिकट दे सकती है।

ब्रह्म सिंह तंवर ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा "आज पूरा मन बनाकर बीजेपी के साथ संबंध तोड़कर आप के साथ काम करने का मन बना चुका हूं। अरविंद केजरीवाल के उत्साह और विकास को देखकर इनके साथ जुड़ा हूं। अरविंद केजरीवाल जी धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने अपने साथ जोड़ा।"

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

ब्रह्म सिंह तंवर के पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा "आज आप के लिए बेहद खुशी का दिन है। ब्रह्म सिंह जी बड़े चेहरे हैं। 50 साल से ये जनता की सेवा कर रहे हैं। तीन बार विधायक रहे हैं। बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के काम को देखकर पूरे देश में लोग हमसे जुड़ रहे हैं। ब्रह्म सिंह तंवर के आने से पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।" अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सिर्फ 12 साल पुरानी है, लेकिन दिल्ली के बाद पंजाब में भी सरकार बना चुकी है। बड़े नेता इस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसकी वजह आम आदमी पार्टी की सरकार का काम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।