1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. गणतंत्र दिवस समारोह में CM रेखा गुप्ता ने किए कई बड़े ऐलान, पेश किया 11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड

गणतंत्र दिवस समारोह में CM रेखा गुप्ता ने किए कई बड़े ऐलान, पेश किया 11 महीनों का रिपोर्ट कार्ड

 Reported By: Bhaskar Mishra Edited By: Malaika Imam
 Published : Jan 25, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jan 25, 2026 12:39 pm IST

गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 11 महीनों में उनकी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती व्यवस्था पर जमी धूल को हटाना था।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- India TV Hindi
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता Image Source : PTI

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में एक ओर भारत के संविधान निर्माताओं को याद किया, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का पिटारा खोल दिया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा की टीम को नमन करते हुए की। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि यह हमारे 'वंदे मातरम' का 150वां वर्ष है। RSS की स्थापना का यह 100वां वर्ष है, इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हेडगेवार को भी याद किया।

दिल्ली के इतिहास पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "दिल्ली भारत की आत्मा का प्रतिबिंब है। जिन्होंने इसे लूटा, वे खुद गायब हो गए, लेकिन दिल्ली हर बार ज्यादा अच्छी और सम्रद्धि हासिल की।" 

उन्होंने आगे कहा, "जब हमारी सरकार ने 11 महीने पहले दिल्ली की कमान संभाली, तो हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती वह धूल और रुकावटें थीं जो सालों से सिस्टम पर जमा हो गई थीं। हमने इस स्थिति को बदलने और दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री के 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत के आधार पर हमने पिछले 11 महीनों में लोगों की भलाई के लिए कई फैसले लिए हैं, जिनका मकसद नागरिकों की ज़िंदगी में असली और सकारात्मक बदलाव लाना है।"

11 महीने की गिनाईं उपलब्धियां

इस मौके पर सीएम गुप्ता ने जन कल्याण के लिए कई बड़ी घोषणाएं और आंकड़े पेश किए।

  1. 50 अटल कैंटीन शुरू की गई, जहां 5 रुपये में खाना मिलता है। यहां हर दिन 50, 000 लोग भोजन करते हैं। 
  2. दिल्ली के सभी हॉस्पिटल को डिजिटाइज्ड किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना पहले दिन से लागू की गई, जिससे अब तक 6.5 लाख लोग जुड़ चुके हैं। 
  3. 300 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू किए गए हैं।
  4. 4000 नए डॉक्टरों और पेरामेडिक्स की वैकेंसी निकाली जा रही है। 
  5. शिक्षा के लिए बजट 21% रखा गया। दिल्ली में स्कूल फीस बढ़ाने से रोकने के लिए सरकार बिल लेकर आई है। 
  6. 1300 करोड़ रुपये में नरेला में एजुकेशन हब का निर्माण किया जा रहा है।
  7. दिल्ली सरकार अपने खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि पूरे देश में सबसे अधिक दे रही है। 
  8. ओलंपिक में गोल्ड के लिए 7 करोड़, सिल्वर जीतने वाले को 5 करोड़ और ब्रॉन्ज जीतें वाले को 3 करोड़ देने का फैसला किया है।
  9. दिल्ली का कैपिटल एक्सपेंडिचर तीस हजार करोड़ का कर दिया गया है। 
  10. अगले 3 वर्ष में दिल्ली को 11000 E-Bus मिले, इसकी व्यवस्था की गई है। 
  11. दिल्ली के सभी ISBT को ठीक किया जाएगा।
  12. दिल्ली मेट्रो का बजट बढ़ाकर 5,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
  13. महिलाओं के साथ-साथ अब ट्रांसजेंडर समुदाय को भी फ्री बस यात्रा के लिए 'पिंक बस कार्ड' दिए जाएंगे।
  14. सुरक्षा के लिहाज से पूरी दिल्ली में 10,000 नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  15. तिहाड़ जेल को कहीं और शिफ्ट करने के प्लान पर भी दिल्ली सरकार काम कर रही है। 
  16. दिल्ली के गांव के विकास के लिए 1700 करोड़ खर्च किए गए। 
  17. दिल्ली की झुग्गी बस्तियों में विकास के लिए 700 खर्च किए जा रहे हैं। 
  18. दिल्ली में 10 नई गौशालाएं बनाने का काम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

VIDEO: "आपकी सात पीढ़ियां भी आ जाएं तो भी..." नवनीत राणा ने इम्तियाज जलील के बयान पर दे डाली कड़ी चेतावनी

वैष्णो देवी में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा, तस्वीरों में कैद हुईं त्रिकुटा पहाड़ियों पर जमी सफेद परत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।