1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हिंडन किनारे मिला सड़ा-गला शव, टेप से कसकर प्लास्टिक के बैग में किया था बंद

हिंडन किनारे मिला सड़ा-गला शव, टेप से कसकर प्लास्टिक के बैग में किया था बंद

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 12, 2025 01:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 01:46 pm IST

दिल्ली के गाजीपुर में हिंडन नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव को सड़ी-गली अवस्था में एक प्लास्टिक में भरकर टेप से लपेटा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सड़ी-गली अवस्था में मिला शव।- India TV Hindi
सड़ी-गली अवस्था में मिला शव। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में एक बार फिर से शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां हिंडन नहर के पास एक प्लास्टिक की थैली में बंद एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला है। शव वाली थैली को भूरे रंग के टेप से लपेटा गया था। एक अधिकारी ने रविवार को शव मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को शनिवार शाम मुल्ला कॉलोनी के सामने हिंडन नहर के एक सूखे क्षेत्र के पास एक संदिग्ध वस्तु पड़ी होने की सूचना मिली। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या की वजहों का पता नहीं चल सका है। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

प्लास्टिक के बैग में मिला शव

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘गाजीपुर थाने को हिंडन नहर के किनारे संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को वहां भूरे रंग के टेप से कसकर बंद की गई एक प्लास्टिक की थैली मिली। उसे खोलने पर एक सड़ा-गला मानव शव मिला।’’ शव मिलने के बाद घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई और सबूत इकट्ठा करने के लिए अपराध और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। शव कई दिन पुराना लग रहा था और बुरी तरह सड़ चुका था। फिलहाल शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रख दिया गया है। 

कहीं और की गई हत्या

प्रारंभिक जांच में अंदेशा जताया गया है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और की गई होगी और उसका शव नहर में फेंक दिया गया होगा। पुलिस ने कहा, ‘‘मृत्यु का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।’’ उन्होंने कहा कि आस-पास के थानों, गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय खुफिया जानकारी जुटाने के लिए कई टीम बनाई गई है। सुराग के लिए आस-पास के इलाकों की तलाशी ली जा रही है।’’ पुलिस ने बताया कि एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

कोल्हापुर के हॉस्टल में मासूमों के साथ दरिंदगी, छोटे बच्चों को बेल्ट और बैट से पीटा; केस दर्ज

'ऑपरेशन ब्लू स्टार गलत कदम, इंदिरा गांधी ने जान देकर चुकाई कीमत', पी चिदंबरम का बड़ा बयान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।