1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: रेड लाइट एरिया 'जीबी रोड' पर फायरिंग से हड़कंप, एक महिला और शख्स घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

दिल्ली: रेड लाइट एरिया 'जीबी रोड' पर फायरिंग से हड़कंप, एक महिला और शख्स घायल, मौके पर पहुंची पुलिस

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 07, 2023 04:23 pm IST,  Updated : Mar 07, 2023 05:00 pm IST

दिल्ली के रेड लाइट एरिया में फायरिंग से हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ये घटना आज दोपहर 2 बजे की है और इसमें एक महिला और एक शख्स घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GB road firing- India TV Hindi
जीबी रोड पर फायरिंग Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना में एक महिला और एक शख्स घायल हो गया है। ये घटना आज दोपहर 2 बजे के करीब घटी है। इस घटना को अंजाम देने वाले बदमाश फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

दिन दहाड़े हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है और वहां के व्यापारी डरे हुए हुए हैं। कहा जा रहा है कि ये गोलीबारी कोठा नंबर 52 के आस-पास हुई है। पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच में जुटी है। कहा ये भी जा रहा है कि जिन लोगों के गोली लगी है, वह जीबी रोड पर ही काम करते हैं। 

बीता रात एक 16 साल की लड़की को मारी गई थी गोली

दिल्ली में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। बीती रात सुभाष पार्क के नंद नगरी में एक 16 साल की लड़की को उसके दोस्त ने गोली मारी थी। गोली मारने वाले शख्स का नाम कासिम था और वह लड़की का पड़ोसी भी था। घायल लड़की को जीटीबी हॉस्पिटल ले जाया गया था। दिल्ली पुलिस ने खुद इस मामले की जानकारी दी थी। 

यह भी पढ़ें-

अतीक की बहन को सता रहा एनकाउंटर का डर! कहा- मंत्री ने उधार लिए 5 करोड़ रुपए लेकिन फोन नहीं उठा रहे

अतीक के 2 बेटों में से एक की हत्या हो जाएगी, आप देख लेना... रामगोपाल यादव का बड़ा दावा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।