1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में दिन-दहाड़े लड़की पर एसिड अटैक होने से मचा हड़कंप, सामने आया VIDEO

दिल्ली में दिन-दहाड़े लड़की पर एसिड अटैक होने से मचा हड़कंप, सामने आया VIDEO

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Dec 14, 2022 01:40 pm IST,  Updated : Dec 14, 2022 01:40 pm IST

दिल्ली में अब आपराधिक दिमाग के लोगों के मन में पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इस बात का सबूत आज सुबह दिल्ली में घटी घटना है। यहां बाइक सवार 2 लड़कों ने एक लड़की पर एसिड अटैक किया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है और लड़की का सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

Delhi Acid Attack- India TV Hindi
लड़की पर एसिड अटैक करते हुए लड़के सीसीटीवी कैमरे में कैद Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के द्वारका में एक लड़की पर दिन दहाड़े एसिड अटैक हुआ है। ये घटना आज सुबह की है और पीड़ित लड़की का सफदरजंग हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, अभी लड़की की हालत स्थिर है। एसिड अटैक की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसलिए इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

दिल्ली के सीएम का बयान आया सामने

इस घटना पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। केजरीवाल ने कहा, 'ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अपराधियों की इतनी हिम्मत आखिर हो कैसे गई? अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली में हर बेटी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

स्वाती मालीवाल ने कही ये बात

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, 'देश की राजधानी में दिन दहाड़े एक स्कूली बच्ची पर 2 बदमाश दबंगई से तेजाब फेंककर निकल जाते हैं। क्या किसी को भी अब कानून का डर है? क्यों तेजाब पर बैन नहीं लगाया जाता? शेम'

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें आज सुबह पीसीआर कॉल आई थी, जिसमें कहा गया था कि 17 साल की एक लड़की पर कथित तौर पर सुबह करीब 7:30 बजे  2 बाइक सवार लोगों ने एसिड जैसी किसी चीज से हमला किया। पुलिस के मुताबिक, उस समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। 

एक शख्स को हिरासत में लिया गया

इस घटना से राजधानी दिल्ली में हड़कंप मच गया है। पीड़ित लड़की ने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया गया है।

देखें एसिड अटैक का वीडियो- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।