1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भष्ट्राचार और घोटाले की राजधानी बनी दिल्ली

केजरीवाल सरकार पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- भष्ट्राचार और घोटाले की राजधानी बनी दिल्ली

 Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 02, 2023 04:20 pm IST,  Updated : Mar 02, 2023 04:20 pm IST

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं वह जनता के बीच जाए लेकिन उन्हें साथ में बताना चाहिए कि आखिर शराब नीति क्यों वापस ली, उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर क्यों दी और आखिर इतने दिनों से सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया।

Delhi Bjp Remark on arvind kejriwal aap governmenrt said delhi became capital of corruption and scam- India TV Hindi
वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना Image Source : @VIREND_SACHDEVA

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज एक संयुक्त पत्रकारवार्ता में कहा कि गत आठ सालों में अरविन्द केजरीवाल सरकार ने दिल्ली का विकास ठप्प कर दिया है और दिल्ली को भ्रष्टाचार और घोटालों की राजधानी बना दिया है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने देश के सर्वोत्तम स्वास्थ एवं शिक्षा मंत्री दिए, पर सच यह है कि उन्होंने देश को दो घोटालों के मास्टर माइन्ड मंत्री दिये, जो आज जेल में हैं और बार-बार कोशिश के बाद भी उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। 

शराब नीति क्यों ली वापस?

उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं वह जनता के बीच जाए लेकिन उन्हें साथ में बताना चाहिए कि आखिर शराब नीति क्यों वापस ली, उन्होंने ब्लैक लिस्टेड कंपनियों को टेंडर क्यों दी और आखिर इतने दिनों से सत्येन्द्र जैन का इस्तीफा क्यों नहीं लिया गया। दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा है कि केजरीवाल दिल्ली के विकास की बात करते हैं तो दिल्लीवाले यह नहीं समझ पाते कि वह किस विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को कोविडकाल में जब दिल्ली सरकार ने बिना आश्रय छोड़ दिया था। उस वक्त दिल्ली के 70 लाख गरीबों को नि:शुक्ल राशन से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सच्चे अभिवावक की भूमिका अदा की। अगर दिल्ली से केंद्र सरकार के विकास कार्यों को हटा दिया जाए तो दिल्ली में विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।

चरमरा गईं स्वास्थ्य सेवाएं

आगे सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में बिना केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, लेडी हाडिर्ंग आदि के बिना दिल्ली में स्वास्थ सेवाओं की कल्पना भी नहीं की जा सकती। 2020 में जब कोविड के संकट में दिल्ली और देश को घेरा तो दिल्ली सरकार की सभी स्वास्थ सेवायें चरमरा गईं और केन्द्र के बड़े अस्पतालों एवं अस्थाई अस्पतालों ने दिल्लीवालों को राहत दी। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इसी तरह शिक्षा का भी हाल यह है कि केन्द्र सरकार ने गत आठ साल में दिल्ली को लगभग 10 नये केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये हैं। पर केजरीवाल सरकार चलते हुये सरकारी स्कूल बंद कर रही है। 

शिक्षकों को नहीं मिल रहा वेतन

उन्होंने ने कहा कि शिक्षा क्रांति की बात करने वाली केजरीवाल सरकार के राज में दिल्ली के 75 फीसदी स्कूलों में आजतक साईन्स और कॉमर्स पढ़ाने की व्यवस्था नहीं है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली में केजरीवाल सरकार के 12 कॉलेज हैं जिनमें महीनों से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा। खेल विश्वविद्यालय हो या सैन्य शिक्षा विद्यालय सब एक छलावा बनकर रह गये हैं। वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि निसंदेह आम आदमी पार्टी एक ऐसी विनाशकारी आंधी है जिसके चलते आज दिल्ली का प्रशासन ठप्प है, अराजकता व्याप्त है और पंजाब में आतंकवाद फिर से सिर उठा रहा है। सचदेवा ने कहा है कि यह खेद का विषय है कि केजरीवाल कह रहे हैं कि देश में आज आपातकाल जैसी स्थिति है, वह ऐसा इसलिये कह रहे हैं क्योंकि उन्हें यह पता ही नहीं कि आपातकाल में देश के लोगों ने खासकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने किन परिस्थितियों का सामना किया।

(इनपुट-आईएएनएस)

ये भी पढ़ें- Tripura Election Result: 16 सीटों पर भाजपा की जीत, 17 पर बनाई बढ़त, देखें कौन जीता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।