1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली ब्लास्ट: जिस कार डीलर ने डॉक्टर उमर और तारिक को Hyundai i20 बेची, वो हिरासत में लिया गया

दिल्ली ब्लास्ट: जिस कार डीलर ने डॉक्टर उमर और तारिक को Hyundai i20 बेची, वो हिरासत में लिया गया

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 12, 2025 10:52 am IST,  Updated : Nov 13, 2025 10:37 am IST

दिल्ली ब्लास्ट केस में जिस कार डीलर ने डॉक्टर उमर और तारिक को Hyundai i20 बेची, उसे हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किला के पास कार में ब्लास्ट हुआ था।

Delhi Blast- India TV Hindi
हिरासत में लिया गया कार डीलर। Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

नई दिल्ली: 10 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हरियाणा के फरीदाबाद में जिस कार डीलर ने संदिग्ध डॉक्टर उमर उन नबी और तारिक अहमद मलिक को हुंडई i20 कार बेची थी, उसे हिरासत में लिया गया है। 

पुलिस हिरासत में लिए गए कार डीलर से पूछताछ कर रही है।

10 नवंबर को क्या हुआ था?

10 नवंबर को शाम 7 बजे के करीब दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में ब्लास्ट हो गया था। इस ब्लास्ट की चपेट में कई वाहन भी आ गए थे। ब्लास्ट की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस घटना की वजह से देशभर में हड़कंप मच गया था और तमाम जगहों पर छापेमारी की गई थी। अभी भी इस मामले को लेकर देश में तमाम जगहों पर हाई अलर्ट किया गया है और कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और एजेंसियों ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस मामले में तीन प्रमुख संदिग्ध डॉक्टर मुजम्मिल, डॉ अदील अहमद डार और डॉ उमर हैं। जिसमें डॉक्टर उमर के धमाके के समय ही मारे जाने की आशंका जताई जा रही है तो वहीं, डॉक्टर मुजम्मिल और डॉ अदील अहमद डार पकड़े जा चुके हैं। अब मुजम्मिल से पूछताछ की जा रही है।

अयोध्या दहलाने की थी साजिश: सूत्र

सूत्रों के हवाले से ये जानकारी भी सामने आई है कि अयोध्या में विस्फोट करने की भी साजिश थी लेकिन उससे पहले दिल्ली में ब्लास्ट हो गया और छापेमारी के साथ आतंकियों की गिरफ्तारियां भी हो गईं। सूत्र बताते हैं कि दरअसल लाल किला में ब्लास्ट करने की योजना नहीं थी। ऐसा अभी तक जांच में लग रहा है क्योंकि विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया। ये ब्लास्ट हड़बड़ी और जल्दबाजी में किया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।