दिल्ली में मंगलवार को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 289 नए मामले सामने आए, जबिक संक्रमण से एक मरीज की जान चली गई। दिल्ली में संक्रमण दर 9.74 प्रतिशत रही। वहीं, राजधानी में अभी एक्टिव मरीज 2388 हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को जिस मरीज की मौत हुई, उसकी मौत का प्राथमिक कारण संक्रमण नहीं था।
Related Stories
बीते दिन 259 नए मामले हुए थे दर्ज
बुलेटिन में बताया गया कि नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,39,270 और मृतक संख्या 26,633 हो गई। आंकड़ों में कहा गया है कि एक दिन पहले 2,968 नमूनों की जांच की गई थी। इससे पहले सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 259 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 14.3 प्रतिशत रही। बीते दिन राजधानी में संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गई थी।
देश में कोरोना के मिले 3,325 नए मरीज
वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,325 नए केस सामने आए है। देशभर में अभी संक्रमण के एक्टिव मरीज 44,175 हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 6,379 लोग ठीक हुए। इसी के साथ अब तक कुल 4,43,77,257 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं।