1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Crime News: दिल्ली में बीएसएफ के उपनिरीक्षक को उसके दोस्त ने गोली मारी

Delhi Crime News: दिल्ली में बीएसएफ के उपनिरीक्षक को उसके दोस्त ने गोली मारी

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 28, 2022 08:51 pm IST,  Updated : Aug 28, 2022 08:51 pm IST

Delhi Crime News: दिल्ली में बीएसएफ के उप निरीक्षक को उसके दोस्त द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उप-निरीक्षक को उसके दोस्त ने कथित तौर पर गोली मार दी।

BSF sub-inspector shot at by his friend- India TV Hindi
BSF sub-inspector shot at by his friend

Highlights

  • BSF जवान को उसके दोस्त ने मारी गोली
  • जवान अस्पताल में भर्ती, बयान देने की हालत में नहीं
  • दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Delhi Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक उपनिरीक्षक को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। आरोपी दोस्त उस वक्त नशे की हालत में था। दिल्ली पुलिस ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक बीएसएफ के उपनिरीक्षक संदीप कुमार को उसके ही एक दोस्त ने नशे की हालत में गोली मार दी। आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संदीप कुमार अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल संदीप कोई भी बयान पुलिस को देने की स्तिथि में नहीं है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि नजफगढ़ के गोपाल नगर के रहने वाले पीड़ित संदीप कुमार बीएसएफ के उपनिरीक्षक पद पर झारखंड में तैनात हैं। वह अपने बहनोई, भतीजे और एक दोस्त सहवाग के साथ शनिवार को एक कार में घूम रहा थे। पुलिस ने बताया कि दोस्त सहवाग नशे की हालत में था और उसके पास मौजूद पिस्तौल से उसने गोली चलाई, जो संदीप कुमार को लगी है। स्थानीय अस्पताल की तरफ से नजफगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तब ये पूरा मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सहवाग को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला कि आरोपी सहवाग चालक के रूप में काम करता है। फिलहाल पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।