1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Crime News: बाथरूम में छिपा था बलात्कारी कैदी, जांच के लिए आई महिला डॉक्टर से की रेप की कोशिश

Delhi Crime News: बाथरूम में छिपा था बलात्कारी कैदी, जांच के लिए आई महिला डॉक्टर से की रेप की कोशिश

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 27, 2022 08:33 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 08:33 pm IST

Delhi Crime News: दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं।

Rapist Prisoner tried to rape a female doctor- India TV Hindi
Rapist Prisoner tried to rape a female doctor

Highlights

  • जांच के लिए जेल आई डॉक्टर से आरोपी ने की रेप की कोशिश
  • डॉक्टर ने अलार्म बजाकर आरोपी के चुंगुल से खुद को बचाया
  • पुलिस ने तुरंत आरोपी को पकड़ लिया और कार्रवाई शुरू कर दी

Delhi Crime News: दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार को उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आरोपी पहले बाथरूम में छिप गया और बाद में उसने डॉक्टर से छेड़छाड़ की। आरोपी ने डॉक्टर से बलात्कार की भी कोशिश की। हालांकि डॉक्टर ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को सतर्क कर दिया। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी को धक्का दे कर वहां से भागने में कामयाब रहीं।

आरोपी कैदी को पुलिस ने पकड़ा

जेल के एक अधिकारी ने कहा, ''कैदी को तुरंत पकड़ लिया गया।'' अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारियों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया और तदनुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा, ''हमने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रक्रिया के अनुसार हर्ष विहार थाने में भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।'' जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बलात्कार के एक मामले में जेल में बंद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।