1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मेजर वेद प्रकाश की मौत, पुलिस ने दिया ये बयान

दिल्ली: कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मेजर वेद प्रकाश की मौत, पुलिस ने दिया ये बयान

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jun 03, 2023 10:20 pm IST,  Updated : Jun 03, 2023 10:22 pm IST

वेद प्रकाश के बेटे विपुल प्रकाश ने बताया कि कांग्रेस मुख्यालय में उनके पिता गिर पड़े थे। इस वजह से उनके सिर में चोट लग गई थी। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

Ved Prakash- India TV Hindi
पूर्व मेजर वेद प्रकाश Image Source : FILE/CONGRESS TWITTER

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस के ऑफिस में 86 साल के पूर्व मेजर वेद प्रकाश की मौत हो गई। वह कांग्रेस पार्टी के ऑफिस में बैठते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शाम के वक्त पीसीआर कॉल के जरिए इस बात की जानकारी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ये नेचुरल डेथ का मामला लग रहा है। तुगलक रोड थाने से पुलिस वहां पहुंची थी। परिवार के लोग ही आर्मी अस्पताल ले गए थे।

क्या है पूरा मामला

कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रमुख मेजर (सेवानिवृत्त) वेद प्रकाश का शनिवार को निधन हो गया। वह 85 साल के थे। उनके पुत्र विपुल प्रकाश ने यह जानकारी दी। विपुल प्रकाश ने बताया, 'मेरे पिता आज दोपहर करीब एक बजे कांग्रेस मुख्यालय में अचानक गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उनका वहां पहुंचने के पहले ही निधन हो गया था।'

उन्होंने कहा कि वेद प्रकाश का शुक्रवार को जन्मदिन था और 85 साल के हुए थे। विपुल ने कहा, 'मेरे पिता का दिल कांग्रेस के लिए धड़कता था और पार्टी के प्रति उनका इतना लगाव था कि वह इस उम्र में भी प्रतिदिन कांग्रेस मुख्यालय जाते थे।' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने वेद प्रकाश के निधन पर दुख जताया। 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस की विचारधारा को समर्पित एवं पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष रहे मेजर वेद प्रकाश जी के निधन का दुखद समाचार मिला। मेजर वेद प्रकाश जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को एक अपूर्णीय क्षति हुई है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें।' (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें: 

'जब भैंसों का वध किया जा सकता है तो गायों का क्यों नहीं?', पशुपालन मंत्री के बयान पर हंगामा

यूपी: गोरखपुर में शादी नहीं करने पर आगबबूला हो गई गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड की मां को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हुई मौत 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।