1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: युवक की चाकू मार कर हत्या, दो नाबालिगों ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तारी के बाद बताई जान लेने की वजह

दिल्ली: युवक की चाकू मार कर हत्या, दो नाबालिगों ने वारदात को दिया अंजाम, गिरफ्तारी के बाद बताई जान लेने की वजह

 Reported By: Sanjay Sah, Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 03, 2025 10:10 am IST,  Updated : Oct 03, 2025 10:12 am IST

युवक की चाकू मर कर हत्या कर दी गई। इसके आरोपी दो नाबालिग लड़के निकाले हैं। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के पीछे की वजह भी बताई है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : INDIA TV

दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक 18 साल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। भागीरथी विहार में दो लड़कों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं।

दोनों ने स्वीकार किया अपना अपराध

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने एकत्रित सुरागों के आधार पर इस मामले में शामिल लगभग 17 वर्षीय दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों ने बताया कि मृतक के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी। उनकी निशानदेही पर खून से सने कपड़े और अपराध का हथियार एक चाकू बरामद किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

कबाड़ गोदाम में मजदूरी का करता था काम

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि गुरुवार को लगभग 04:54 बजे, थाना गोकलपुरी में चाकू मारने की घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल, यानी गली नंबर 6 भागीरथी विहार पहुंचने पर पता चला कि पीड़ित, जिसकी उम्र लगभग 18 साल थी और जो एक कबाड़ गोदाम में मजदूर के रूप में काम करता था। उसका भाई पहले ही जीटीबी अस्पताल ले जा चुका था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फोरेंसिक टीम ने इकट्ठा किए सबूत

आगे की पूछताछ में पता चला कि पीड़ित पर दो लोगों ने हमला किया था। थाना गोकलपुरी में धारा 103(1)/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और सबूत इकट्ठा किए थे। दोनों नाबालिग आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की राज से पर्दा उठ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।