1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मांगे 5 हजार करोड़ रुपए

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मांगे 5 हजार करोड़ रुपए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 31, 2020 01:37 pm IST,  Updated : May 31, 2020 01:37 pm IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्विट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद मांगी है। मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री जी को चिट्ठी लिखी है।

Manish Sisodia, Delhi deputy CM - India TV Hindi
Manish Sisodia, Delhi deputy CM  Image Source : PTI । FILE PHOTO

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज रविवार (31 मई) को ट्विट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मदद मांगी है। मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय वित्त मंत्री जी को चिट्ठी लिखी है। मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विट में लिखा है कि मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए 5 हजार करोड़ रुपए की राशि की मांग की है। कोरोना व लॉकडाउन की वजह से दिल्ली सरकार का टैक्स कलेक्शन करीब 85 प्रतिशत नीचे चल रहा है। केंद्र की ओर से बाक़ी राज्यों को जारी आपदा राहत कोष से भी कोई राशि दिल्ली को नहीं मिली है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।