1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: मालखाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

दिल्ली: मालखाना क्षेत्र में लगी भीषण आग, सैकड़ों वाहन जलकर खाक, मचा हड़कंप

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jan 29, 2024 09:08 am IST,  Updated : Jan 29, 2024 09:32 am IST

दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। 5 फायर टेंडर आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Delhi Fire- India TV Hindi
सैकड़ों वाहन जलकर खाक Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के मालखाना क्षेत्र में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। जिस एरिया में आग लगी, वह करीब 500 वर्ग गज का एरिया है। यहां करीब 200 चार पहिया वाहन और 250 दो पहिया वाहन थे। आग लगने की वजह से सैकड़ों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। 

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली पुलिस को 29 जनवरी को आग लगने की सूचना मिली। जिस जगह पर आग लगी, वह एरिया पीटीएस वजीराबाद, मालखाना कहलाता है। 5 फायर टेंडरों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

ये आग वजीराबाद पुलिस स्टेशन के मालखाने में लगी। आग लगने से 250 दो पहिया वाहन और 200 चार पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि बाद में फायर बिग्रेड ने इस आग पर काबू कर लिया। आग बुझाने में फायर कर्मियों को काफी मशक्कत का भी सामना करना पड़ा। 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का सितम बरकरार, आज कैसा रहेगा मौसम? यहां जानें 

Bihar Political Crisis Live: नीतीश कैबिनेट की आज पहली बैठक, मंत्रियों के विभागों का हो सकता है ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।