1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के जहांगीरपुरी में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

दिल्ली के जहांगीरपुरी में तेज रफ्तार का कहर, मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

 Reported By: Kumar Sonu @Sonu_indiatv
 Published : Jul 07, 2026 10:54 am IST,  Updated : Jul 07, 2026 12:19 pm IST

देश की राजधानी दिल्ली से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के जहांगीरपुरी इलाके में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत- India TV Hindi
मर्सिडीज की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत Image Source : REPORTER INPUT

नई दिल्ली: 5 जुलाई को दिल्ली के जहांगीरपुरी बस स्टैंड के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक से तेज रफ्तार में आई मर्सिडीज कार ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था। हादसे के तुरंत बाद ही मर्सिडीज चालक मौके से फरार हो गया था। लेकिन PCR कॉल के आधार पर पुलिस ने कार का नंबर ट्रेस किया और उसे पकड़ लिया गया। जांच में पता चला कि हादसे के समय कार अंश प्रताप सिंह नाम का व्यक्ति चला रहा था।

पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जहांगीरपुरी थाने में BNS की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मंगोलपुरी के रहने वाला दीपक कुमार अपना काम खत्म करके स्कूटी से कश्मीरी गेट की तरफ जा रहा थे। वह जैसे ही आउटर रिंग रोड पर फुटओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे तभी अचानक से पीछे से आ रही तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दीपक इतना ज्यादा घायल हो गए थे कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद कार चालक कार समेत भाग गया। जानकारी अनुसार घटनास्थल पर मौजूद किसी कैब चालक ने पुलिस को सूचना देकर इस हादसे के बारे में बताया। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और कुछ ही देर में आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि कैब चालक द्वारा उपलब्ध कराए गए नंबर के आधार पर आरोपी को तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने लापरवाही से मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली के स्कूल में मिड-डे मील में मिली मरी हुई छिपकली, धारा 125 के तहत मामला दर्ज

अरुणा आसफ अली अस्पताल में सीनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत, ड्यूटी रूम में मिला शव, 3 पन्ने का सुसाइड नोट बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।