1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिवाली से पहले दिल्ली में हाहाकार: हवा में जहर, पानी की कमी, जल बोर्ड ने बताया कब सुधरेंगे हालात

दिवाली से पहले दिल्ली में हाहाकार: हवा में जहर, पानी की कमी, जल बोर्ड ने बताया कब सुधरेंगे हालात

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 28, 2024 07:58 am IST,  Updated : Oct 28, 2024 07:58 am IST

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 31 अक्टूबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी बीच दिल्ली की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में जा रही है।

Delhi water air crisis- India TV Hindi
दिल्ली में शुद्ध हवा-पानी की कमी हो रही है Image Source : PTI

दिल्लीवालों के लिए दिवाली परेशानी और मुश्किलों वाली होने वाली है। पटाखों पर लगे बैन ने पहले ही इस त्योहार का मजा फीका कर दिया है और अब पानी की कमी गरीबी में आटा गीला करने का काम कर रही है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 31 अक्टूबर तक दिल्ली में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

दिल्ली की हवा पहले ही बेहद खराब श्रेणी में जा चुकी है। कई इलाकों में AQI का स्तर 400 के पार जा रहा है। ऐसे में सरकार नए प्रतिबंध लागू कर सकती है। 

दिल्ली में 31 अक्टूबर तक पानी की कमी

दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि 60 से ज्यादा इलाकों में 31 अक्टूबर तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली में पानी की सप्लाई कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से होती है। यहां पानी को पीने और अन्य काम में उपयोग के लायक बनाया जाता है। इसके बाद सप्लाई की जाती है। 110 एमजीडी वाले भारगथी प्लांट और 140 एमजीडी वाले सोनिया विहार प्लांट में पानी मुख्य रूप से गंग नहर से आता है। यूपी सिंचाई बोर्ड 12 से 31 अक्टूबर तक इसका रखरखाव और मरम्मत कर रहा है। इस वजह से इसे बंद कर दिया गया है। ऐसे में पानी की आपूर्ति यमुना नदी से हो रही है, लेकिन यमुना के पानी में अमोनिया का स्तर ज्यादा है और इसे साफ करने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से पानी की सप्लाई में कमी आई है। दोनों प्लांट की क्षमता 30 फीसदी तक कम कर दी गई है। इससे पानी की सप्लाई भी कम हो रही है।

इन नंबरों पर कॉल कर मंगा सकते हैं टैंकर

दिल्ली जल बोर्ड ने कई फोन नंबर जारी किए हैं, जिनमें कॉल करके पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है। केंद्रीय नियंत्रण कक्ष के नंबर 1916/23527679/23634469/1800117118 हैं। इन नंबरों पर कॉल करके दिल्ली के किसी भी इलाके में पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है। जिन जगहों पर पानी की समस्या ज्यादा हो सकती है, उनके लिए अलग से नंबर जारी किए गए हैं। 

मंडावली : 22727812, 9810091769

लोनी रोड: 22814518, 22816023
यमुना विहार : 22817228
जागृति एसपीएस : 22374834, 22374237
ग्रेटर कैलाश: 29234746, 29234747
गिरी नगर: 26473720
वसंत कुंज: 26137216
जल सदन 29819035, 29814106
सरिता विहार/ओखला : 26388976

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।