1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली: प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 25 गाड़ियां मौके पर मौजूद

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 08, 2023 06:49 am IST,  Updated : Apr 08, 2023 06:58 am IST

दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई है। 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : AP फाइल फोटो

दिल्ली के टिकरी पीवीसी बाजार में एक प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लग गई है। 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

झुग्गियों में लगी थी भीषण आग

कुछ दिन पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी रोड के पास झुग्गियों में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की 15 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के अधिकारी एके जयसवाल ने  बताया कि 15 गाड़ियां मौके पर मौजूद रहीं। आग बुझाने के लिए रोबोट्स का इस्तेमाल भी किया गया। किसी जनहानि की खबर नहीं है। 

ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग

इससे पहले नोएडा के सेक्टर- 24 के गिझौड़ गांव में स्थित एक ड्राई क्लीन की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में दुकानदार और उसके नौकर झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें

पेरेंट्स को महंगी किताबें और ड्रेस खरीदने की नहीं होगी टेंशन, प्राइवेट स्कूलों को मिल गई चेतावनी

दिल्ली के अशोक विहार में 16 साल की लड़की से रेप, घर में डकैती के इरादे से घुसा था बदमाश

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।