1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने पर DMRC ने लिया बड़ा फैसला, 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने पर DMRC ने लिया बड़ा फैसला, 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी मेट्रो

 Published : Nov 14, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Nov 14, 2024 10:38 pm IST

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ने के बाद ग्रैप-3 लागू करने का फैसला लिया गया है। वहीं दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसकी घोषणा डीएमआरसी ने की है।

Delhi Metro- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो चुकी है। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्श प्लान (GRAP)-3 लागू करने का फैसला लिया है। वहीं ग्रैप-3 लागू करने के बाद दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए 60 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसकी घोषणा डीएमआरसी ने की है।

शुक्रवार से लागू होंगे प्रतिबंध

दिल्ली में ग्रैप-3 लागू होने के बाद निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पाबंदी लग जाएगी। राजधानी में वायु गुणवत्ता लगातार दूसरे दिन भी “गंभीर” श्रेणी में रही, जिसके कारण अधिकारियों को प्रदूषण-रोधी कड़े कदम उठाने पड़े। प्रतिबंध शुक्रवार से लागू होंगे। 

अंतरराज्यीय बसों की एंट्री पर पाबंदी

ग्रैप-3 के तहत, एनसीआर राज्यों से सभी अंतरराज्यीय बसों को- इलेक्ट्रिक वाहनों, सीएनजी वाहनों और बीएस-6 डीजल बसों को छोड़कर - दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। साथ ही निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर कड़ा प्रतिबंध लगाया जाएगा, खनन संबंधी गतिविधियों को निलंबित किया जाएगा, कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं पर विचार किया जाएगा और प्रमुख सड़कों पर रोजाना पानी का छिड़काव किया जाएगा। 

ग्रैप-3 के तहत दिल्ली और गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों के चलने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली-एनसीआर के लिए ग्रैप को वायु गुणवत्ता के चार चरणों में विभाजित किया गया है - चरण 1 “खराब” वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के लिए जो 201 से 300 के बीच है, चरण 2 “बहुत खराब” एक्यूआई 301-400 के लिए, चरण 3 “गंभीर” एक्यूआई 401-450 के लिए और चरण 4 “बेहद गंभीर” एक्यूआई (450 से अधिक) के लिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।