1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: दिल्ली मेट्रो अब कराएगी 'गोवा बीच' तक का सफर! येलो लाइन पर है ये सुविधा

VIDEO: दिल्ली मेट्रो अब कराएगी 'गोवा बीच' तक का सफर! येलो लाइन पर है ये सुविधा

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 26, 2023 04:47 pm IST,  Updated : May 26, 2023 04:53 pm IST

खबर ये है कि अब दिल्ली मेट्रो आपको गोवा तक का सफर कराएगी। जाहिर है ये सुनकर आप चौंक उठेंगे। हालांकि, कुछ ऐसा ही दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला है, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मजेदार खबर है। दरअसल, खबर ये है कि अब दिल्ली मेट्रो आपको गोवा तक का सफर कराएगी। जाहिर है ये सुनकर आप चौंक उठेंगे। हालांकि, कुछ ऐसा ही दिल्ली मेट्रो में देखने को मिला है, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन रूट पर ये देखने को मिल रहा है, जहां मेट्रो के अंदर लगे रूट बोर्ड पर एक स्टिकर चिपकाया गया है, जिसे देखते लोग हैरान रह गए।

आखिरी स्टेशन के नाम के आगे 'गोवा बीच'

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के समयपुर बादली वाले रूट पर आखिरी स्टेशन के नाम के आगे 'गोवा बीच' का स्टिकर चिपकाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो के अंदर लगे रूट बोर्ड पर सबसे आखिरी मेट्रो स्टेशन समयपुर बादली के आगे स्टिकर में 'गोवा बीच' लिखकर चिपकाया गया है।

ये दिल्ली वाले नहीं सुधरेंगे....

ये मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो sachkadwahai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो को देख लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ये दिल्ली वाले नहीं सुधरेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।