1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: MCD का सेमीफाइनल! AAP,BJP और कांग्रेस में से कौन मारेगा बाजी? मतदान जारी

दिल्ली: MCD का सेमीफाइनल! AAP,BJP और कांग्रेस में से कौन मारेगा बाजी? मतदान जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2021 09:08 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 09:08 am IST

आज दिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लेकिन कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव प्रचार के दौरान अपना दम दिखाया था। इन सभी का दावा है कि वो ही परिणाम में विजय हासिल करेंगे। 

Delhi Municipal Corporation Bye Elections voting today दिल्ली: MCD का सेमीफाइनल! AAP,BJP और कांग्रेस- India TV Hindi
Representational Image Image Source : PTI (FILE)

नई दिल्ली. देश की राजधानी नई दिल्ली में उत्तरी नगर निगम और पूर्वी नगर निगम में रिक्त कुल पांच वार्डों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। आज सुबह साढ़े सात बजे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच इन पांचो सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। नगर के पांच वार्डों में 327 मतदान केंद्रों और 26 उम्मीदवार की किस्मत लिखी जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इन पांच सीटों पर चुनाव परिणाम अगले साल दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव (तीनों नगर निगम के चुनाव) पर असर डालेंगे।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने दी गुड न्यूज, किया कई ट्रेनों का ऐलान, ये रही पूरी डिटेल

आज दिन सीटों पर मतदान हो रहा है, वहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लेकिन कई निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी यहां चुनाव प्रचार के दौरान अपना दम दिखाया था। इन सभी का दावा है कि वो ही परिणाम में विजय हासिल करेंगे। दिल्ली के राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) के तहत दो वार्डों और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के तहत आने वाले तीन वार्डों में लगभग करीब 2.42 लाख लोग वोट डालने के पात्र हैं।

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने लोकल पैंसेंजर्स के लिए किया छोटी दूरी की कई ट्रेनों का ऐलान, देखिए पूरी लिस

जिन वार्डों में आज वोटिंग हो रही है, उनमें एनडीएमसी का रोहिणी-सी, शालीमार बाग (नार्थ) जबकि ईडीएमसी का त्रिलोकपूरी, कल्याणपूरी और चौहान बांगर शामिल है। इन पांच सीटों में से शालीमार बाग (उत्तर) महिलाओं के लिए आरक्षित है, जबकि त्रिलोकपुरी और कल्याणपुरी एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं। इन उपचुनावों के नतीजे 3 मार्च को घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें- डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 साल पहले ली थी उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी

अधिकारियों के अनुसार, कोरोना पीड़ित मरीज सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार, मतदान के आखिरी घंटे में अपना वोट डाल सकते हैं। राजधानी दिल्ली के तीनों नगर निगमों में कुल 272 वार्ड हैं, जिनमें से NDMC और SDMC में 104-104 वार्ड हैं जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 64 वार्ड हैं। भारतीय जनता पार्टी इन तीनों ही नगर निगमों पर साल 2012 से कब्जा जमाए हुए हैं। साल 2012 में दिल्ली नगर निगम को तीन अलग-अलग नगर निगमों में बांट दिया गया था। पिछले निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी।

पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे 'मन की बात'

इन प्रत्याशियों के बीच है मुख्य मुकाबला

  1. कल्याणपुरी- धीरेंद्र (AAP), सियाराम कनौजिया (BJP) और धर्मपाल मौर्या (कांग्रेस)
  2. त्रिलोकपुरी- AAP से विजय कुमार, BJP से ओम प्रकाश गुगरवाल और कांग्रेस से बाल किशन
  3. चौहान बांगर- AAP से पूर्व विधायक हाजी इशराक खान, कांग्रेस से चौधरी जुबैर अहमद और BJP से नजीर अंसारी
  4. शालीमार बाग नार्थ- BJP से सुरभी जाजू, AAP से सुनीता मिश्रा और कांग्रेस से ममता
  5. रोहिणी सी-  BJP के राकेश गोयल, कांग्रेस की मेमवती बरवाला, AAP से राम चंद्र
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।