1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 साल पहले ली थी उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी

डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 साल पहले ली थी उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 28, 2021 06:20 am IST,  Updated : Feb 28, 2021 06:20 am IST

मंत्री के कार्यालय ने कहा कि पिछले दो दशकों में सिंह ने अपने बेटे की तरह लड़के की देखभाल की और उसकी शिक्षा तथा अन्य आवश्यकताओं में उसकी हर तरह से मदद की।

Rajnath singh participates in marriage of his adopted son डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 सा- India TV Hindi
डॉक्टर की शादी में शामिल हुए राजनाथ, 20 साल पहले ली थी उसकी पढ़ाई की जिम्मेदारी Image Source : PTI

नई दिल्ली. लगभग 20 साल पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में राजनाथ सिंह ने पिता को खोने वाले एक प्रतिभाशाली अनुसूचित जाति के युवा बृजेंद्र की शिक्षा की ज़िम्मेदारी ली थी। 20 साल बाद अब उसकी शादी हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। शादी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के उसके गांव में हुई। यह बात 2002 की है जब बृजेन्द्र ने आठवीं कक्षा की परीक्षा में टॉप किया था और तब उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानने के बाद कि उसके पिता का निधन हो गया, उसकी शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली थी।

पढ़ें- अखिलेश यादव को झटका! करीबी नेता ने छोड़ी पार्टी, पत्नी पर सपा कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी से हुए आहत

पढ़ें- सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने पर होगी 5 साल की जेल? जानिए क्या है इस दावे की सच्चाई

बृजेन्द्र की शादी में शिरकत करने पर खुशी जताते हुए सिंह ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "जब मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री था तो एक बच्चे की पढ़ाई लिखाई की ज़िम्मेदारी मैंने उठायी थी। वह बच्चा पढ़ लिख कर डॉक्टर बना। आज उसी डा. बृजेंद्र के विवाह समारोह में उसके घर जाकर शामिल हुआ और उसे अपनी शुभकामनाएँ दीं। मेरे लिए निश्चित रूप से यह एक बड़े संतोष और आनंद का क्षण है। सिंह ने कहा कि यह उनके लिए बहुत संतोष और खुशी का क्षण था।"

पढ़ें- भारतीय रेलवे ने लोकल पैंसेंजर्स के लिए किया छोटी दूरी की कई ट्रेनों का ऐलान, देखिए पूरी लिस्ट
पढ़ें- कुत्तों को खाना खिलाने पर विवाद, अदालत ने AWBI से दखल देने को कहा

मंत्री के कार्यालय ने कहा कि पिछले दो दशकों में सिंह ने अपने बेटे की तरह लड़के की देखभाल की और उसकी शिक्षा तथा अन्य आवश्यकताओं में उसकी हर तरह से मदद की।

पढ़ें- गुड न्यूज! 80 हजार से ज्यादा युवाओं को ट्रेनिंग देगी योगी सरकार, प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा अलाउंस
पढ़ें- लगातार बढ़ रही हैं पीएम मोदी की उपलब्धियां, अब मिलने वाला है एक और इंटरनेशल अवॉर्ड

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत