1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में DTC बस ने कई राहगीरों को कुचला, 2 की मौके पर ही मौत; गुस्साई भीड़ ने लगा दी आग

दिल्ली में DTC बस ने कई राहगीरों को कुचला, 2 की मौके पर ही मौत; गुस्साई भीड़ ने लगा दी आग

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 09, 2026 03:39 pm IST,  Updated : Mar 09, 2026 03:40 pm IST

दिल्ली के नांगलोई में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार DTC बस ने सड़क पर चलते राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

delhi nangloi bus accident- India TV Hindi
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बसों में जमकर तोड़फोड़ की। Image Source : X- ANI

दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार DTC बस ने सड़क पर मौजूद कई लोगों और गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ की, बाद में पुलिस ने किसी तरह हालात को संभाला।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस अचानक अनियंत्रित हो गई। उसने पहले दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी, जिसके बाद कुछ पैदल लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार और स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान निहाल विहार निवासी रविकांत के रूप में हुई है। वहीं अन्य दो घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

गुस्साई भीड़ ने की तोड़फोड़

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ की और बाद में उसे आग के हवाले कर दिया। गुस्‍साई भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान जब पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर लोगों को समझाया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

मिनटों में स्वाहा हो गई DTC की इलेक्ट्रिक बस, दिल्ली में बीच सड़क पर मच गई अफरा-तफरी; VIDEO

दिल्ली: रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, फोन छीनकर भाग रहे शख्स का पीछा करते समय 22 साल का युवक ट्रेन से कटा, हुई मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।