1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने व्यस्त समय में अस्थायी बैरिकेड्स लगाने से मना किया

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने व्यस्त समय में अस्थायी बैरिकेड्स लगाने से मना किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 26, 2020 02:22 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 02:22 pm IST

दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि यातायात के लिहाज से व्यस्त समय में सड़कों पर अस्थायी बैरिकेड्स न लगाई जाए क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और इमरजेंसी कामों में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने व्यस्त समय में अस्थायी बैरिकेड्स लगाने से मना किया - India TV Hindi
दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने व्यस्त समय में अस्थायी बैरिकेड्स लगाने से मना किया  Image Source : PTI

नयी दिल्ली: दिल्ली के पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने निर्देश दिया है कि यातायात के लिहाज से व्यस्त समय में सड़कों पर अस्थायी बैरिकेड्स न लगाई जाए क्योंकि इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है और इमरजेंसी कामों में लगे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। इस बाबत एक आधिकारिक आदेश 25 दिसंबर को जारी किया गया जिसमें मुताबिक जांच के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सड़कों पर अवरोधक लगाए जाने से यातायात जाम की स्थिति बन जाती है। इससे यात्रियों को तो परेशानी आती ही है, आपात कार्य में लगे वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। 

पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘जनहित के लिहाज से यह आशा की जाती है कि अवरोधकों समेत अस्थायी पुलिस चौकी व्यस्ततम समय में नहीं लगाई जाए जब तक कि इस बारे में वरिष्ठ अधिकारियों से विशेष निर्देश न दिए गए हों।’’ इसमें कहा गया है कि जब भी इस तरह की चौकी लगाई जाए और अधिकारी पाएं कि इनकी वजह से यातायात जाम हो रहा है तो ऐसी स्थिति में अवरोधकों को तुरंत हटाकर या इनमें ढिलाई देकर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए।

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।