Delhi Police Bangladeshi Encounter: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की बांग्लादेशी नागरिकों से मुठभेड़ हुई है। क्राइम ब्रांच ने सराय काले खां इलाके में मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशी नागरिकों को अरेस्ट कर लिया है। इस ऑपरेशन के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस की टीम पर अटैक किया और गोलीबारी की। जवाबी एक्शन में पुलिस टीम ने भी उनपर गोलीबारी की।
बांग्लादेशियों ने पुलिस पर चलाईं 3 गोलियां
हालांकि, इस मुठभेड़ में कोई जख्मी नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस ने उनके पास से बंदूकें बरामद की, जिससे तीन गोलियां चलाई गईं। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वे कितने समय से दिल्ली में रह रहे थे और क्या उनका किसी बड़े आपराधिक गिरोह से कोई संबंध है।
खतरनाक बांग्लादेशी डकैत गैंग का पर्दाफाश
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में खतरनाक बांग्लादेशी डकैत गैंग का पर्दाफाश हुआ। क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में सराय काले खां के पास हाई-रिस्क एनकाउंटर में अदम्य साहस का परिचय दिया। यहां फायरिंग के बाद 6 बांग्लादेशी डकैत गिरफ्तार किए गए। पहले हथियारबंद गैंग ने पुलिस पर गोलियां चलाईं, फिर पुलिस ने बहादुरी और सटीक कार्रवाई से उसका जवाब दिया।
घर में सेंधमारी के औजार भी बरामद
पुलिस ने बांग्लादेशी डकैतों के पास से 4 पिस्टल, जिंदा कारतूस और घर में सेंधमारी के औजार बरामद हुए। इससे मल्टी-स्टेट क्राइम सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ। ये लोग दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, यूपी समेत कई राज्यों में वांटेड थे। ये सभी डकैती, लूट और हत्या के मामलों में शामिल हैं।
अवैध तरीके से सीमा पर कर आए थे भारत
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, ये डकैत बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाकर सोना और कैश लूटते थे। इससे इनकी 'Hit-Run-Hide' रणनीति का खुलासा हुआ है। ये लोग अपराध करने के लिए अवैध तौर से सीमा पार कर भारत में प्रवेश करते थे।
ये भी पढ़ें- सीधे 10 करोड़ की रंगदारी मांग ली, ये कौन सा गैंग आ गया भाई, पर पुलिस के हत्थे यूं चढ़ गया