1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi: "छत से धक्का देकर ससुराल पक्ष ने की महिला को मारने की कोशिश", DCW ने दिल्ला पुलिस को दिया नोटिस

Delhi: "छत से धक्का देकर ससुराल पक्ष ने की महिला को मारने की कोशिश", DCW ने दिल्ला पुलिस को दिया नोटिस

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 18, 2022 09:01 pm IST,  Updated : Jun 18, 2022 09:01 pm IST

Delhi: दिल्ली में एक महिला को ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर मारने की कोशिश की है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Representational image- India TV Hindi
Representational image Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • पीड़िता के परिवार से मिली थी महिली आयोग को शिकायत
  • शादी के बाद से ही कर रहा था ससुराल पक्ष महिला का उत्पीड़न
  • पुलिस FIR दर्ज कर तत्काल करे आरोपी की गिरफ्तारी: DCW

Delhi: दिल्ली में एक महिला को ससुराल पक्ष ने कथित तौर पर मारने की कोशिश की है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने शहर की पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को इस मामले में सोमवार शाम तक कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) जमा करने का आदेश दिया है। दिल्ली महिला आयोग ने यहां जारी बयान में बताया कि उसे महिला के परिवार से शिकायत मिली है। 

"तीन साल पहले शादी हुई थी, तभी से हो रहा महिला का उत्पीड़न"

बयान के मुताबिक महिला के पिता ने दिल्ली महिला आयोग को बताया कि शुक्रवार को उन्हें फोन कॉल पर बताया गया कि उनकी बेटी को सीढ़ियों से गिरने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता ने आरोप लगाया कि जब वह बेटी के ससुराल गए तो पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी बेटी को छत से धक्का दिया गया है। बयान के अनुसार पिता ने बताया कि उनकी बेटी की तीन साल पहले शादी हुई थी और तब से ही ससुराल पक्ष उसका उत्पीड़न कर रहा है। 

अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज हो महिला का बयान: DCW

दिल्ली महिला आयोग ने कहा कि मौजूदा समय में पीड़िता बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। आयोग ने दिल्ली पुलिस को भेजे नोटिस में शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा है। आयोग ने पुलिस से कहा है कि वह महिला का बयान अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।