1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. वर्दी में रील-वीडियो बनाना पड़ेगा भारी, दिल्ली पुलिस ने तैयार की लिस्ट; कमिश्नर ने दिया बड़ा आदेश

वर्दी में रील-वीडियो बनाना पड़ेगा भारी, दिल्ली पुलिस ने तैयार की लिस्ट; कमिश्नर ने दिया बड़ा आदेश

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 27, 2025 04:15 pm IST,  Updated : May 27, 2025 04:15 pm IST

सोशल मीडिया पर रील बनाकर हर कोई फेमस होना चाहते हैं लेकिन कई बार ये फेमस होने का शौक भारी भी पड़ जाता है। दिल्ली पुलिस ने नियम तोड़ने वाले कर्मियों की एक लिस्ट तैयार की है।

reel in police uniform- India TV Hindi
वर्दी में रील या वीडियो बनाई तो होगा एक्शन। Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिसकर्मियों ने अब अगर वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर रील्स या वीडियो बनाए तो उन्हें यह बहुत भारी पड़ सकता है। पुलिस कमिश्नर ने सख्त लहजे में पुलिसकर्मियों को चेताते हुए कहा कि अगर वर्दी पहनकर रील या वीडियो बनाई तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय व अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यूनिफॉर्म में सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियो बनाने वाले पुलिसवालों की हेडक्वॉर्टर लेवल पर एक लिस्ट भी तैयार की गई है। इस लिस्ट में सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक शामिल है।

पुलिस कमिश्नर ने लिखित आदेश किया जारी

दरअसल, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बहुत सारे ऐसे पुलिसकर्मी हैं जिन्होंने अपने अकाउंट बनाए हुए हैं। उन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वह सभी वर्दी पहनकर रील या वीडियो भी बनाते हुए दिखते हैं और वो भी उस समय जब वह ऑन ड्यूटी होते हैं। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने एक लिखित आदेश जारी किया है। दिल्ली पुलिस की सभी यूनिट के इंचार्ज को ये आदेश दिया गया है कि वह ये सुनिश्चित करें कि कोई भी पुलिसकर्मी रील या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।

16 पॉइंट्स की गाइडलाइंस हुई थी जारी

बता दें कि 24 अगस्त, 2023 को जारी किए गए स्टेडिंग ऑर्डर और पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के मद्देनजर वर्दी में वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने की मनाही है। सीपी ने 24 अगस्त 2023 को 16 पॉइंट्स की एक गाइडलाइंस जारी की थी। इसके बावजूद कई पुलिसकर्मियों द्वारा इस नियम की अनदेखी करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रील पोस्ट करने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसके बाद अब पुलिस कमिश्नर ने ऐसी घटनाओं को वर्दी की गरिमा का उल्लंघन और अनुशासनहीनता करार दिया है।

यह भी पढ़ें-

ट्रेनिंग के दौरान ही नशे कर रहे थे पंजाब पुलिस के 6 जवान, डोप टेस्ट में फेल होने पर सभी को घर भेजा

'ये पुलिस वाले हैं इनको मारकर दफन कर दो', गाजियाबाद में पुलिसकर्मी की मौत पूरी डिटेल आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।