1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. श्रीनगर में राहुल गांधी ने यौन उत्पीड़न पर दिया था बयान, अब उनके घर पहुंची दिल्ली पुलिस

श्रीनगर में राहुल गांधी ने यौन उत्पीड़न पर दिया था बयान, अब उनके घर पहुंची दिल्ली पुलिस

 Reported By: Atul Bhatia Written By: Avinash Rai
 Published : Mar 19, 2023 11:25 am IST,  Updated : Mar 19, 2023 01:12 pm IST

स्पेशल सीपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम चाहते हैं कि पूरी जानकारी हमें मिले ताकि जल्दी से कानूनी प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। पीड़ितों को न्याय मिल सके। उसी सिलसिले में आज खुद मैं माननीय सांसद महोदय से जानकारी लेने आया हूं।

Delhi Police Reached Rahul Gandhi House on he gave statement on sexual harassment in Srinagar- India TV Hindi
राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस Image Source : ANI

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर आज सुबह साढ़े 10 बजे करीब दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची। इस खबर के सामने आने के बाद ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर मामला क्या है। दरअसल स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) सागरप्री हुड्डा अपनी टीम के साथ राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस के सिलसिले में उनके घर पहुंचे थे। दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को उनके भारत जोड़ो यात्रा के दौरान श्रीनगर में दिए गए एक बयान पर नोटिस भेजा गया था।

राहुल गांधी ने दिया था बयान

स्पेशल सीपी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हम चाहते हैं कि पूरी जानकारी हमें मिले ताकि जल्दी से कानूनी प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। पीड़ितों को न्याय मिल सके। उसी सिलसिले में आज खुद मैं माननीय सांसद महोदय से जानकारी लेने आया हूं। दरअसल राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यौन उत्पीड़न को लेकर बयान दिया था। उन्होंने यहा कहा था कि आज भी महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। इसे लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा 16 मार्च के दिन राहुल गांधी को नोटिस जारी करते हुए पूछा गया था कि वो कौन सी महिलाएं हैं जिन्होंने राहुल गांधी को ये बताया था। ऐसे में पुलिस द्वारा नोटिस भेजकर राहुल गांधी से डिटेल्स मांगी गई थी।

पीड़िताओं की जानकारी करें शेयर

एक सवाल के जवाब में स्पेशल सीपी ने कहा कि जब राहुल गांधी की यात्रा दिल्ली से गुजरी थी इस दौरान मैं खुद भी वहां उपस्थित था। हमारे काफी पुलिस अधिकारी राहुल गांधी की रैली में मौजूद थे। ऐसे में हम चाहते हैं कि कोई भी ऐसी विक्टिम है तो उसके बारे में हमें जानकारी मिले। वे अगर दिल्ली के हैं तो हम फौरन कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देंगे। बता दें कि राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी में नई उर्जा भरने के लिए भारत जोड़ो यात्रा किया था। इस यात्रा के दौरान उन्होंने देश के चारों दिशाओं में पैदल यात्रा किया था।

राहुल गांधी के घर पहुंचे कांग्रेसी नेता

बता दें कि पिछले डेढ़ घंटे से दिल्ली पुलिस के अफसर राहुल गांधी के घर के अंदर मौजूद हैं। राहुल को नोटिस देने और पूछताछ करने के विरोध में बड़े-बड़े कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंच गए हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, अभिषेक मनु सिंघवी, प्रवक्ता पवन खेड़ा जैसे दिग्गज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में राहुल के घर पहुंचेंगे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे भी पहुंचने वाले हैं।

अशोक गहलोत ने कही ये बात

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं. गहलोत ने पुलिस पर बिना कारण के राहुल के घर पहुंचने का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना इशारे के पुलिस नहीं आ सकती है। प्रधानमंत्री  और गृह मंत्री के इशारे पर राहुल के घर पुलिस आई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।