1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले आए

Delhi Corona Update: दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले आए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2021 03:52 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 11:39 am IST

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी 459 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,37,274 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में अबतक कुल 14,11,736 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले आए - India TV Hindi
दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं, 57 नये मामले आए  Image Source : PTI FILE PHOTO

नयी दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना वायरस (COVID-19) के 57 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 46 लोग डिस्चार्ज हुए और किसी की मृत्यु दर्ज़ नहीं की गई। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल 459 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शहर में संक्रमण की दर 0.08 प्रतिशत दर्ज की गई है जबकि मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में वैश्विक महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से 11वीं बार ऐसा हुआ है जब एक दिन में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।  

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के अभी 459 सक्रिय मामले हैं। वहीं दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 14,37,274 मामले सामने आ चुके हैं जबकि दिल्ली में अबतक कुल 14,11,736 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। वहीं, महामारी से दिल्ली में अब तक 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की बात करें तो अभी 135 कोरोना मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 264 कोरोना मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जबकि 3 मरीजों का डेडिकेटेड कोविड केयर सेंटर में इलाज किया जा रहा है। 

जानिए दिल्ली में वैक्सीनेशन का हाल

दिल्ली में कोरोना वैक्‍सीनेशन की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 144929 लोगों को वैक्‍सीन दी गई। इसमें में से 106733 लोगों को वैक्‍सीन की पहली डोज जबकि 38196 लोगों को वैक्‍सीन की दूसरी डोज दी गई है। राजधानी में अब तक कुल 12100127 लोगों को वैक्‍सीन दी जा चुकी है, जिसमें कुल 8670653 को वैक्‍सीन की पहली डोज और 3429474 को वैक्‍सीन की दोनों डोज मिल चुकी है।

दिल्ली में 24 घंटे में कुल 73718 टेस्ट किए गए

दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो बीते 24 घंटे में कुल 73718 टेस्ट किए गए हैं। जिसमें 51028 RTPCR/CBNAAT/TrueNat टेस्‍ट किए गए जबकि 22690 रैपिड एंटीजन टेस्‍ट किए गए हैं। दिल्‍ली सरकार अबतक कुल मिलाकर 24983238 टेस्‍ट करा चुकी है। वहीं दिल्ली में अभी केंटनमेंट जोन की संख्या 237 है। 

जानिए पिछले आंकड़े 

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 18 जुलाई, 24 जुलाई, दो अगस्त, चार अगस्त, आठ अगस्त, 11 अगस्त और 12 अगस्त, 13 अगस्त और 16 अगस्त को भी कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई थी। इस साल दो मार्च को, शहर में कोरोना वायरस के कारण किसी की मौत नहीं हुई थी। उस दिन एक दिन में संक्रमितों की संख्या 217 और संक्रमण दर 0.33 प्रतिशत थी। अप्रैल-मई के दौरान शहर में दूसरी लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। 

ताजा बुलेटिन के मुताबिक, शुक्रवार को, 57 नये मामले सामने आए और संक्रमण दर बढ़कर 0.08 प्रतिशत हो गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 25 नये मामले सामने आए थे जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है और दो मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत थी। बुधवार को, शहर में 36 मामले आए थे और चार मरीजों की मौत दर्ज की गई थी जबकि संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत थी। 

Delhi Coronavirus Cases Today
Image Source : TWITTERDelhi Coronavirus Cases Today

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।