1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, जानें किस मामले में कोर्ट ने मंजूर की क्लोजर रिपोर्ट

AAP नेता सत्येंद्र जैन को मिली बड़ी राहत, जानें किस मामले में कोर्ट ने मंजूर की क्लोजर रिपोर्ट

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 04, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 12:02 am IST

AAP नेता सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नियमों के विरुद्ध PWD में प्रोफेशनल्स की भर्ती में कथित अनियमितता के मामले में कोर्ट ने क्लोजर रिपोर्ट मंजूर कर ली है।

satyendar jain corruption case cbi- India TV Hindi
सत्येंद्र जैन को मिली कोर्ट से राहत। Image Source : PTI

आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला बंद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, ये मामला नियमों के विरुद्ध PWD में प्रोफेशनल्स की भर्ती में कथित अनियमितता से जुड़ा हुआ था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के पूर्व PWD मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य PWD अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई के एक मामले में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट मंजूर कर ली है। कोर्ट ने कहा कि उपरोक्त तथ्यों और परिस्थितियों में साक्ष्य के अभाव में प्राथमिकी बंद करने लिए अंतिम रिपोर्ट स्वीकार की जाती है।

कोर्ट ने फैसले में क्या कहा?

कोर्ट ने कहा कई वर्षों की जांच के बावजूद किसी के भी विरुद्ध पीओसी अधिनियम 1988 या किसी अन्य अपराध के तहत आरोपों का समर्थन करने वाला कोई भी साक्ष्य नहीं मिला है। कोर्ट ने कहा आपराधिक षडयंत्र का संकेत देने के लिए भी कोई भी सामग्री उपलब्ध नहीं है। कोर्ट ने कहा कि प्रस्तुत आरोप और तथ्यात्मक पृष्ठभूमि आगे की जाँच या कार्यवाही शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। कोर्ट ने कहा किसी पर आरोप लगाने के लिए केवल संदेह ही पर्याप्त नहीं है, आगे बढ़ने के लिए कम से कम प्रबल संदेह आवश्यक है।

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

कोर्ट के फैसले पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- “आप” नेताओं के ख़िलाफ़ लगाये गए सारे केस झूठे हैं। समय के साथ सभी केसों में सच्चाई सामने आ जाएगी। हमारे ऊपर झूठे केस लगाकर हमें जेल भेजा गया। जिन लोगों ने ये झूठे केस लगाए और जिन नेताओं के कहने पर ये झूठे केस लगाए, क्या उन सबको जेल नहीं भेजना चाहिए? हम पर दिन रात कीचड़ उछाला गया, हमारे परिवारों को इतनी पीड़ा झेलनी पड़ी, उस सबकी भरपाई? जब चाहा फ़र्ज़ी केस कर दिया, जब चाहा जेल भेज दिया, और जब मन किया “क्लोजर रिपोर्ट” फाइल कर दी? क्या ये न्याय है?"

ये भी पढ़ें- भारत चीन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लगाई कड़ी फटकार, जानें पूरी डिटेल्स

दिल्ली विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से, स्कूल फीस नियंत्रण बिल और दो CAG रिपोर्ट होंगी पेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।