1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में होली के मौके पर कैसा रहेगा मौसम का हाल? पढ़िए वेदर अपडेट

दिल्ली में होली के मौके पर कैसा रहेगा मौसम का हाल? पढ़िए वेदर अपडेट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 24, 2024 07:55 am IST,  Updated : Mar 24, 2024 07:57 am IST

Weather Update: दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दिन के समय बादल छाए रहेंगे। देर शाम या रात में राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में मौमस ने कई रंग दिखा दिए हैं। ठंड के साथ महीने की शुरुआत हुई। फिर मध्य में तेज धूप के साथ गर्मी महसूस होने लगी। अब महीने के आखिर में मौसम एक बार फिर करवट बदलने की तैयारी में है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज छोटी होली के मौके पर बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार देर शाम तक बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा रविवार को दिनभर बादल छाए रहने के आसार हैं। बारिश होने की स्थिति में न्यनूतम तापमान में भी कमी आने की संभावना है।

दिन में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। दिन के समय बादल छाए रहेंगे और देर शाम या रात में राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का अनुमान है जो सामान्य है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना 

मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 29 मार्च के दौरान तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। अधिकतम तापमान 33 से बढ़कर 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जो सामान्य से ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापामन 16 से बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इस दौरान दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बदल भी छाए रहेंगे। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री कम है। 

AQI 227 दर्ज किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार शाम 7:00 बजे राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 227 दर्ज किया गया, जो "खराब" श्रेणी में आता है। शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। 

ये भी पढे़ं- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।