1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. MCD कर्मचारियों को केजरीवाल ने दिया दिवाली गिफ्ट, मिलेगा इतने हजार का बोनस

MCD कर्मचारियों को केजरीवाल ने दिया दिवाली गिफ्ट, मिलेगा इतने हजार का बोनस

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Nov 07, 2023 02:26 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 02:26 pm IST

दिवाली से पहले दिल्ली नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ग्रुप D, C और ग्रुप B के नॉन गैज़ेटेड कर्मचारियों और कच्चे कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है।

MCD कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट।- India TV Hindi
MCD कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट। Image Source : PTI

त्योहारी सीजन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने MCD कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है। सीएम केजरीवाल ने आज खुद लाइव आकर कर्मचारियों को त्योहार के इस सीजन में बोनस देने का ऐलान किया है। दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी उनके परिवार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि MCD में उनकी सरकार आने के बाद कर्मचारियों को तनख्वाह समय से मिलने लगी है। 

इतने का बोनस

सीएम केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार का फैसला है कि निगम के सभी ग्रुप D, C और ग्रुप B के नॉन गैज़ेटेड कर्मचारियों को 7000 रुपये दिवाली बोनस के तौर पर दिए जाएंगे। इसके साथ ही कच्चे कर्मचारियों को भी 1200 रुपए का बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों का भाई केजरीवाल बैठा है, उन्हें कोई समस्या नहीं आएगी। 

बोनस के पैसों का इस्तेमाल भी बताया

बोनस का ऐलान करने के साथ ही केजरीवाल ने इन पैसों का इस्तेमाल कैसे करें, ये भी बताया। उन्होंने कहा कि बोनस से मिले इन पैसों से कर्मचारी अपने बच्चों के लिए मिठाई और कपड़े लेकर आएं। इसके साथ ही बच्चों-परिवार को ये भी बताए कि ये सीएम केजरीवाल ने भिजवाया है। 

सिस्टम को ठीक करने की कोशिश

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि MCD में उनकी सरकार बनने के बाद सिस्टम को धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है। 14 साल के बाद पहली बार कर्मचारियों को समय से सैलरी मिल रही है। 6000 से ज्यादा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि कर्मचारी खुश होंगे तो वह मन लगाकर काम करेंगे।  

ये भी पढ़ें- कांग्रेस शुरू करने वाली है भारत जोड़ो यात्रा पार्ट- 2! सामने आई ये अहम जानकारी

ये भी पढ़ें- इंदिरा गांधी के लिए अपनी लोकसभा सीट छोड़ने वाले नेता डीबी चंद्रगौड़ा का हुआ निधन, बीजेपी के टिकट पर भी लड़ चुके थे चुनाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।