1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. नशे में हैवान बना बेटा, अपनी बूढ़ी मां को बांधकर रात भर किया रेप; बेटी पर भी किया हमला

नशे में हैवान बना बेटा, अपनी बूढ़ी मां को बांधकर रात भर किया रेप; बेटी पर भी किया हमला

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 21, 2026 10:48 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 10:48 pm IST

राजधानी दिल्ली में एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी बूढ़ी मां के साथ रात भर दुष्कर्म किया। उसने अपनी बेटी पर भी हमला किया, लेकिन वह अपनी मौसी के घर चली गई।

बूढ़ी मां को बांधकर रात भर किया रेप।- India TV Hindi
बूढ़ी मां को बांधकर रात भर किया रेप। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी 67 साल की मां के साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी की उम्र 36 साल बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे बांधकर कई बार बलात्कार किया, और उससे पहले अपनी ही बेटी पर भी हमला किया। बुजुर्ग महिला किसी तरह खुद को छुड़ाने में कामयाब रही और उसने घटना का ब्योरा अपनी बेटी को दिया, जिसने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

हाथ-पैर बांधकर किया रेप

प्राथमिकी के अनुसार, घरों की सफाई और झाड़ू-पोछा करके परिवार का भरण-पोषण करने वाली महिला अपने बेटे और 16 वर्षीय पोती के साथ रहती है। प्राथमिकी में लिखा है, "मेरा बेटा शराबी है और घटना के समय वह बहुत नशे में था।" महिला ने आरोप लगाया कि 17 अप्रैल को कहासुनी के चलते उसके बेटे ने अपनी बेटी को थप्पड़ मारा और बाहर चला गया। इसके बाद बेटी उसी इलाके में अपनी मौसी के घर चली गई। मां ने आरोप लगाया, "वह नशे की हालत में घर लौटा। मैंने उसे खाना दिया, लेकिन उसने मेरे हाथ-पैर बांध दिए और मेरा बलात्कार किया।" 

पीड़िता की बेटी ने की शिकायत

पीड़िता ने बताया कि उसके बेटे ने रात भर उसके साथ रेप किया। आरोपी के सो जाने के बाद वह सुबह करीब 4 बजे किसी तरह खुद को मुक्त कराने में कामयाब रही और अपनी बेटी को बुलाने के लिए बाहर भागी, जिसने पुलिस को सूचना दी। पीड़िता और उसकी पोती की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने बताया कि एक अपराध दल ने घटनास्थल का दौरा किया और सबूत जुटाए। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें-

टीचर ने सुनाई शर्मनाक सजा, बच्चों से एक-दूसरे की पैंट में डालने को कहा खुजली वाला पत्ता; हेडमास्टर सस्पेंड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।