1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. किसानों का दिल्ली मार्च: अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज, वाहनों का लंबा जाम लगा

किसानों का दिल्ली मार्च: अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज, वाहनों का लंबा जाम लगा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 26, 2020 10:18 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 10:18 pm IST

केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसानों के 26 और 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज कर दी है।

Farmers protest: Traffic snarls at border crossings as Delhi Police intensify checking- India TV Hindi
दिल्ली की सीमा से सटे प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।  Image Source : PTI

सोनीपत: केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसानों के 26 और 27 नवंबर को ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा पर सख्ती तेज कर दी है। किसानों को राजधानी में प्रवेश करने से रोकने के लिए सभी सीमाओं पर मंगलवार रात से ही जांच शुरू कर दी गई। सोनीपत- दिल्ली (सिंघु) बॉर्डर पर अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। दिल्ली की सीमा से सटे प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। 

Related Stories

पुलिस का कहना है कि किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। रोहतक रेंज के एडीजीपी सह आईजी संदीप खरेवाल ने सोनीपत के पुलिस अधीक्षक के साथ दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी का कहना है कि किसी भी तरह किसानों को दिल्ली में नहीं जाने दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। 

नए कृषि कानूनों का खिलाफ किसानों के दिल्ली कूच को लेकर गन्नौर- समालखा के बीच हलदाना बॉर्डर पर पुलिस द्वारा काफी सख्ती बरती जा रही है। वहीं पानीपत से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। हलदाना बॉर्डर और सिंधु बॉर्डर पर बीएसएफ और हरियाणा पुलिस के जवान भारी संख्या में तैनात हैं। 

हरियाणा- दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर वाहनों के आवागमन के लिए दोनों तरफ से एक-एक कर वाहनों को निकाला जा रहा है, जिस कारण वाहनों का लंबा जाम लगा है। बड़े वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गयी है जबकि छोटे वाहनों को जांच के बाद जाने दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।