1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंटीन में लगी भयानक आग, दमकल की गाड़ियां भेजी गईं

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंटीन में लगी भयानक आग, दमकल की गाड़ियां भेजी गईं

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 27, 2024 10:34 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 11:06 pm IST

राजधानी में स्थित दिल्ली यूनिवर्सिटी की कैंटीन में भयानक आग लगने की खबर सामने आ रही है। फायर ब्रिगेड की ओर से मौके पर दमकल की गाड़ियां भी भेजी गईं है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंटीन में आग लगी।- India TV Hindi
दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंटीन में आग लगी। Image Source : PTI

दिल्ली विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग लगने की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के मेन कैंपस ग्वायर हॉल में एक कैंटीन में आग लग गई है। इस घटना के बारे में दिल्ली फायर ब्रिगेड की ओर से जानकारी दी गई है। दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया है कि दिल्ली विश्वविद्यालय की कैंटीन में आग की सूचना मिलने पर 4 फायर टेंडर को मौके पर भेजा गया है।

घायल या हताहत होने की खबर नहीं

दिल्ली फायर ब्रिगेड की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय की कैंटीन में लगी आग की खबस मिलने का बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली फायर ब्रिगेड की ओर से जानकारी दी गई है- "दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।"

सामने आया आग का वीडियो

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार, उन्हें सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस ग्वायर हॉल की कैंटीन में आग लगने की खबर मिली थी। यूनिवर्सिटी की कैंटीन में आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कैंटीन में लगी आग का भयानक मंजर दिख रहा है।

संसद के पास खुद को आग लगाने वाले की मौत

दूसरी ओर बीते 25 दिसंबर को संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले शख्स की मौत हो गई है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी 26 वर्षीय जितेंद्र ने संसद भवन के पास अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। शुक्रवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई।

 

ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में बारिश से AQI में सुधार, हटाया गया GRAP-3; मौसम विभाग ने राहत के दिए संकेत

दिल्ली में संसद भवन के पास खुद को आग लगाने वाले व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।