1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. साउथ दिल्ली में स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां, मचा हड़कंप

साउथ दिल्ली में स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई राउंड चली गोलियां, मचा हड़कंप

 Published : May 15, 2025 03:36 pm IST,  Updated : May 15, 2025 03:45 pm IST

बताया जाता है कि करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलती ही डीसीपी सहित कई पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Delhi firing- India TV Hindi
दिल्ली में फायरिंग Image Source : ANI

नई दिल्ली: साउथ दिल्ली में आज सरेआम कई राउंड गोलियां चलीं जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्कॉर्पियो गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिससे गाड़ी में सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है। घटना की सूचना मिलती ही डीसीपी सहित कई पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंचे। 

आपसी रंजिश का मामला

दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। एडिशनल डीसीपी (साउथ) अचिन गर्ग ने बताया, "आज दोपहर करीब 1 बजे हमें सीडीआर चौक पर फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घटना में एक व्यक्ति को गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जांच के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।