1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के ज्वाला नगर इलाके में गिरी मकान की छत, पांच लोग घायल

दिल्ली के ज्वाला नगर इलाके में गिरी मकान की छत, पांच लोग घायल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 25, 2025 02:05 pm IST,  Updated : Nov 25, 2025 02:05 pm IST

दिल्ली के ज्वाला नगर इलाके में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

ज्वाला नगर इलाके में गिरी मकान की छत।- India TV Hindi
ज्वाला नगर इलाके में गिरी मकान की छत। Image Source : PTI

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्वाला नगर में मंगलवार सुबह चार मंजिला मकान पर नवनिर्मित ढांचे की छत गिर गई। इस ङादसे में एक महिला समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं हादसे के बाद दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग को भी इसकी सूचना दे दी गई। सूचना मिलते ही डीएफएस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक पांच घायलों को बाहर निकाला गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें सुबह करीब 9.50 बजे घटना के बारे में सूचना मिली। अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। यह पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया कि मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, परिवार के एक सदस्य अवनीश ने पुलिस को बताया कि इमारत की तीसरी मंजिल पर एक हॉल बनाने के लिए निर्माण कार्य जारी था और नवनिर्मित छत अचानक गिर गई। 

घायलों का उपचार जारी

पुलिस ने बताया कि परिवार के दो सदस्यों, एक किरायेदार और घटनास्थल पर काम कर रहे दो मजदूरों सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। बाद में किरायेदार राजेश मामूली चोटों के साथ खुद ही अस्पताल पहुंच गया। डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए बचाव कार्य जारी है कि ढही हुई इमारत के नीचे कोई फंसा न रह जाए। (इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

टैंकर में भिड़ गई तेज रफ्तार कार, तीन की हुई दर्दनाक मौत; सामने आया हादसे का VIDEO

"राष्ट्र आज राममय है, धर्ममय है…", CM योगी ने राम मंदिर के ध्वजारोहण समारोह पर किया पोस्ट, जानें क्या बोले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।