1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, खतरे के निशान को पार कर गई यमुना नदी

दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी, खतरे के निशान को पार कर गई यमुना नदी

 Published : Aug 26, 2025 11:43 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 11:43 pm IST

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। रात 9 बजे, पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंची।

Flood- India TV Hindi
खतरे के निशान को पार कर गई यमुना नदी Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: दिल्ली में रहने वाले लोगों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। केंद्रीय जल आयोग द्वारा मंगलवार शाम जारी बाढ़ की चेतावनी के अनुसार, यमुना नदी बुधवार को खतरे के निशान को पार कर सकती है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, रात 9 बजे, पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर 204.56 मीटर के स्तर पर पहुंच गई है। इससे पहले, सुबह 9 बजे, जलस्तर 204.58 मीटर था। बाढ़ की चेतावनी में कहा गया है, "चूंकि ओआरबी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर सकता है और 205.36 मीटर तक पहुंचने की संभावना है, इसलिए सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई करने की सलाह दी जाती है। नदी के तटबंधों के भीतर रहने वाले लोगों को चेतावनी दी जाएगी और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।"

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के अधिकारी का सामने आया बयान

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है। जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान है, लेकिन आज शाम तक इसके खतरे के निशान से नीचे रहने की संभावना है।"

दिल्ली में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। Accu Weather का अनुमान है कि दिल्ली में बुधवार को अधिकतर बादल छाए रहेंगे और थोड़ी बारिश हो सकती है। हवा के झोंके 26 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकते हैं। गौरतलब है कि हल्की बारिश की वजह से गर्मी कुछ कम हो सकती है। (इनपुट: भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।