1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में बड़े प्राइवेट अस्पताल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग बोले- 'यहां कमर्शियल काम की जरूरत नहीं'

दिल्ली: ग्रेटर कैलाश में बड़े प्राइवेट अस्पताल का विरोध, सड़कों पर उतरे लोग बोले- 'यहां कमर्शियल काम की जरूरत नहीं'

 Reported By: Shoaib Raza, Edited By: Shakti Singh
 Published : May 12, 2025 06:49 pm IST,  Updated : May 12, 2025 07:26 pm IST

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि आसपास काफी अस्पताल मौजूद हैं और यहां नया अस्पताल बनने से काफी जाम लगेगा। इससे आम लोगों को परेशानी होगी। अस्पताल का निर्माण दो बड़े ग्रुप मिलकर कर रहे हैं।

greater kailash hospital- India TV Hindi
अस्पताल के विरोध में पोस्टर Image Source : INDIA TV

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक बड़े प्राइवेट हॉस्पिटल के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें इलाके में किसी भी तरह की कमर्शियल गतिविधि की जरूरत नहीं है और अस्पताल यहां नहीं बनना चाहिए। ग्रेटर कैलाश के लोगों का यह भी कहना है कि आसपास कई अच्छे अस्पताल मौजूद हैं। अगर नया 400 बेड का यह प्राइवेट हॉस्पिटल बनेगा तो इलाके में जाम और दूसरी समस्याएं पैदा हो जाएंगी। इसलिए वह इसका विरोध कर रहे हैं। अभी इस प्राइवेट हॉस्पिटल का निर्माण कार्य शुरुआती चरण में है।

इस प्राइवेट अस्पताल का निर्माण दो बड़े ग्रुप मिलकर कर रहे हैं। इसका विरोध करने वाले लोगों ने कहा कि अस्पताल खुलने से आसपास के इलाकों में कई मेडिकल स्टोर भी खुलेंगे और अन्य तरह की दुकानें भी खुलेंगी। इससे पूरे इलाके में हमेशा वाहनों और लोगों की भीड़ रहेगी। इस वजह से यहां रहने वाले लोगों का जीवन मुश्किल हो जाएगा।

greater kailash hospital
Image Source : INDIA TVइस जगह पर बन रहा अस्पताल

हाथ में पोस्टर लेकर विरोध करने पहुंचे लोग

यहां प्रदर्शन करने वाले लोग हाथ में पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जिनमें अस्पताल बनने से होने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया था। लोगों ने पोस्टर के जरिए बताया कि अस्पताल बनने से फुटपाथ पर लोगों की भीड़ जमा रहेगी। लोग यहां दिन-रात बैठे रहेंगे। इससे ग्रेटर कैलाश दूसरा यूसुफ सराय बन जाएगा। दिल्ली के यूसुफ सराय मार्केट में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। 

Hospital greater kailash
Image Source : INDIA TVअस्पताल के विरोध में उतरे लोग

एंबुलेंस के सायरन से परेशानी

एक पोस्टर में लिखा गया था कि अस्पताल बनने से यहां की सड़कों पर हमेशा जाम रहेगा। लोगों ने कहा कि अस्पताल बनने पर यहां से एंबुलेंस गुजरेंगी और उसके सायरन से दिन-रात लोगों की नींद हराम होगी। लोगों ने कहा कि अस्पताल के बाहर लोग जिंदगी की जंग लड़ते रहते हैं।

greater kailash hospital
Image Source : INDIA TVविरोध प्रदर्शन

50 हजार लोगों के विरोध का दावा

विरोध कर रहे लोगों ने कहा कि ग्रेटर कैलाश-1 में रहने वाले 50 हजार लोग इस अस्पताल का विरोध करते हैं। यह अस्पताल अर्चना कॉम्प्लेक्स के सामने बनाया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अस्पताल एक ट्रस्ट की जमीन पर बन रहा है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल निर्माताओं ने रिश्वत देकर यहां अस्पताल बनाने की अनुमति हासिल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।