1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, किसान आंदोलन को लेकर किए थे भड़ाकाऊ ट्वीट

ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, किसान आंदोलन को लेकर किए थे भड़ाकाऊ ट्वीट

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Feb 04, 2021 03:51 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 05:04 pm IST

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेटा थुनबर्ग ने भारत में हो रहे नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट किए थे।

Greta Thunberg FIR Case Delhi Police Tweet Farmer Violence- India TV Hindi
Greta Thunberg FIR Case Delhi Police Tweet Farmer Violence Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेटा थुनबर्ग ने भारत में हो रहे नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर भड़काऊ ट्वीट किए थे। पुलिस ने भड़काऊ ट्वीट को लेकर इसके खिलाफ अलग-अलग धारा 120 बी, 153 ए और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ग्रेटा थुनबर्ग की FIR को लेकर आज दिल्ली पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेगी, फिलहाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय अभी तय नहीं हुआ है।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने वाली ग्रेटा थुनबर्ग ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शनों के प्रति समर्थन व्यक्त किया था। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था, इसके बाद लोगों ने इस पर प्रतिक्रियाएं की हैं। 

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन को लेकर ग्रेटा थुनबर्ग ने फिर दिया बयान, जानिए क्या कहा

थुनबर्ग ने बीते मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘हम भारत में किसानों के आंदोलन के प्रति एकजुट हैं।’’ उन्होंने इसके साथ ही सीएनएन की एक खबर टैग की जिसका शीर्षक था ‘ प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस में झड़प के बीच भारत ने नयी दिल्ली के आसपास इंटरनेट सेवा बंद की।’ इससे पहले गायिका रिहाना ने एक खबर साझा की थी जिसमें कई क्षत्रों में इंटरनेट सेवा बंद करने और किसानों के खिलाफ केन्द्र की कार्रवाई का जिक्र किया गया था।’’ रिहाना ने ट्वीट किया,‘‘ हम किसानों के आंदोलन के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’’

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने कहा-'किसानों पर जुल्म हो रहा है, कानून वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा'

गौरतलब है कि कई राज्यों के हजारों किसान नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर दिल्ली की सीमाओं पर दो माह से भी अधिक वक्त से आंदोलन कर रहे हैं। नए कृषि कानूनों को लेकर बीते 2 महीने से भी ज्यादा समय से पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अलग-अलग राज्यों के किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। आंदोलनकारी किसान कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं जबकि सरकार उनमें संशोधन को तैयार है।  

ये भी पढ़ें: कृषि कानूनों का अमेरिका ने किया समर्थन, कहा- दुनिया में भारतीय बाजारों की क्षमता बढ़ेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।