नई दिल्ली: IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की AIU टीम ने विशेष खुफिया सूचना और प्रोफाइलिंग के आधार पर सोने की तस्करी का मामला पकड़ा है। दरअसल, 18 और 19 सितंबर की रात दुबई से EK-514 फ्लाइट से पहुंचे एक महिला और एक पुरुष यात्री पर अधिकारियों को शक हुआ। इसके बाद, दोनों यात्रियों को फ्लाइट गेट से ही निगरानी में रखा गया था।
तस्कर के पास से 11 गोल्ड बार की गईं बरामद
बाद में बेल्ट नंबर 12-13 के पास वॉशरूम के बाहर दोनों को बातचीत करते देखा गया। फिर, ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय दोनों को रोककर उनकी जांच की गई। इस दौरान, महिला यात्री के सामान और DFMD जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला, जबकि पुरुष यात्री के DFMD में तेज बीप आया। तलाशी में उसके पास से 11 गोल्ड बार बरामद हुए, जिनका कुल वजन 2,168 ग्राम यानी करीब 2.17 किलोग्राम है। बरामद सोने में 10 बार 10-तोला के और एक बार 1 किलो का था।
कस्टम एक्ट के तहत की गई कार्रवाई
कस्टम विभाग ने सोना जब्त कर दोनों यात्रियों के खिलाफ Customs Act, 1962 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सोना बनाने वाले केमिकल पेस्ट की तस्करी
इससे पहले, एक बांग्लादेशी को दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था जो अंडरगारमेंट्स में सोना बनाने वाले केमिकल पेस्ट से भरे 1.5 KG वजन के 3 कैप्सूल छिपाकर ला रहा था। उसे अधिकारियों ने शक होने के बाद दबोच लिया था।
अंडरगारमेंट्स में लाया था 3 अंडाकार कैप्सूल
दरअसल, इंटरनेशनल ट्रांजिट एरिया में CISF अफसरों ने यात्री को जांच के दौरान रोका था। गहन पड़ताल में बांग्लादेशी नागरिक के अंडरगारमेंट्स में भूरे-सफेद रंग के 3 अंडाकार कैप्सूल रिवकर हुए थे। इनमें केमिकल पेस्ट के रूप में सोना होने का संदेह था। पैकिंग के साथ इसका वजन लगभग 1 हजार 596 ग्राम था।
केमिकल पेस्ट की प्रोसेसिंग के बाद निकला 1 हजार 346 गोल्ड
गौरतलब है कि बांग्लादेशी नागरिक को ऑफलोड कर टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल अराइवल हॉल में मौजूद कस्टम्स प्रिवेंटिव ऑफिस में लाया गया। केमिकल पेस्ट से सोना निकालने की प्रक्रिया के बाद 1 हजार 346 ग्राम वजन की गोल्ड की दो आयताकार छड़ें रिकवर हुईं।
ये भी पढ़ें- दो सगे भाइयों ने मां और बहन के साथ मिलकर 10 किलो सोना चुराया, लाखों की नकदी भी की साफ, सभी गिरफ्तार