1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Violence: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झड़प, 37 को हिरासत में लिया गया

Delhi Violence: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच झड़प, 37 को हिरासत में लिया गया

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 05, 2022 11:49 am IST,  Updated : May 05, 2022 11:52 am IST

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम के झील पार्क इलाके में पार्किंग को लेकर दो गुट देर रात भिड़ गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

Delhi Violence- India TV Hindi
Delhi Violence Image Source : FILE PHOTO

Delhi Violence: नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम के झील पार्क इलाके में पार्किंग को लेकर दो गुट देर रात भिड़ गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने अब तक 37 लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों के रोल की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है।

क्या है मामला, कैसे हुई शुरुआत?

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के वेलकम के झील पार्क इलाके में पार्किंग को लेकर पहले दो महिलाओं का झगड़ा हुआ।, पहले दोनों मुस्लिम लोगों में झगड़ा हुआ। फिर विवाद दो समुदायों के बीच शुरू हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोग वहां एकत्र हो गए। हालांकि पुलिस ने मामले को नियंत्रित कर लिया है। डीसीपी नार्थ ईस्ट संजय सेन खुद मौके पर है। वहां हालात नियंत्रण में हैं। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए वहां ऐहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर रखा है। कैट्स एम्बुलेंस ने चार गाड़िया मौके पर भेजी हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक कोई घायल नहीं है। 

यहां पार्किंग को लेकर पहले दो महिलाओं में झगड़ा शुरू हुआ, उसके बाद यह बात आगे बढ़ी। साम्प्रदायिक तनाव की आशंका जताते हुए कुछ लोगों ने पुलिस को ख़बर की, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और इलाके में भारी बल तैनात किया गया। डीसीपी ने आगे बताया कि 37 लोगों को हिरासत में लिया गया है और कुछ की तलाश जारी है। वहीं अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भजनपुरा इलाके में हुआ हंगामा

बता दें कि पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार दो लोगों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना में विशाल और गौरव नाम के दो लोगों को गोली लगी है। वहीं, जांच में संदिग्धों में से एक की पहचान मनीष डेढा के रूप में हुई है और ऐसा लगता है कि विशाल के साथ उसकी कुछ निजी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि गौरव, जिसकी पत्नी पुलिस में है, उस समय घायल हो गया जब वह उसके साथ घर जा रहा था। पुलिस ने कहा कि गौरव को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि विशाल अभी भी भर्ती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।