1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. कश्मीरी छात्रा के साथ जामिया यूनिवर्सिटी में हुई छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कुक को किया गिरफ्तार

कश्मीरी छात्रा के साथ जामिया यूनिवर्सिटी में हुई छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कुक को किया गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 28, 2025 06:53 pm IST,  Updated : Apr 28, 2025 06:53 pm IST

कल जामिया यूनिवर्सिटी के कैंटिन में काम करने वाले एक कुक ने कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़खानी की जिसके बाद वहां स्टूडेंट भड़क गए और उसके साथ मारपीट भी हुई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में कल एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद वहां पढ़ने वाले छात्र भड़क गए। दरअसल कल जामिया यूनिवर्सटी में पढ़ रही एक कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई और इस घटना को वहीं के कैंटिन में काम करने वाले एक कुक ने अंजाम दिया। इसके बाद क्या था, दूसरे छात्रों को जब इसके बारे में पता चला तो वो गुस्से से आगे बबुला हो गए और सभी का गुस्सा उस कुक पर फूटा जिसने कश्मीरी छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया था। इसके बाद उस कुक की उन स्टूडेंट के साथ मारपीट भी हुई। आइए आपको मामले की पूरी जानकारी देते हैं।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कल देर शाम जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में एक कश्मीरी छात्रा मेन गेट की तरफ बाहर आ रही थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले एक कुक ने उसके साथ छेड़खानी की। इसके विरोध में वहां कुछ स्टूडेंट से कुक की मारपीट भी हुई। इस घटना के बाद आज यानी 28 अप्रैल 2025 को उस कश्मीरी छात्रा ने पुलिस के सामने लिखित शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उस आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस आरोपी कुक को गिरफ्तार किया है उसका नाम आदिब है और वो नूंह मेवात का रहने वाला है।

जामिया से जुड़ी एक दूसरी खबर

अभी बीते शुक्रवार को ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनवर्सिटी से झड़प की एक खबर सामने आई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बीते शुक्रवार देर रात वहां छात्रों के दो ग्रुप में कथित तौर पर झड़प हो गई। उस घटना में वहां कई लोग घायल भी हुए थे मगर इस मामले में वहां के प्रशासन की तरफ से तत्काल कोई रिएक्शन नहीं मिली। इतना ही नहीं इस घटना के संबंध में पुलिस को भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। कुछ सूत्रों की मानें तो उस झड़प में 5-6 छात्र घायल हुए थे जिनका इलाज MA अंसारी स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। कैंपस के सूत्रों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर वहां कोई मामूली कहासुनी हुई थी जिसमें मेवात के एक स्टूडेंट पर बिहार के छात्रों के एक ग्रुप के बीच झड़प हो गई।

ये भी पढ़ें-

JNUSU चुनाव में ABVP का कमाल, 24 काउंसलर सीटों पर जीत का किया दावा, वोटों की गिनती जारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।