1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है', लेडी बाइकर सिया का Video, बोली- 'मेरी जान जा सकती थी'

'महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है', लेडी बाइकर सिया का Video, बोली- 'मेरी जान जा सकती थी'

 Reported By: Sanjay Sah,  Kumar Sonu,  Written By: Subhash Kumar
 Published : Sep 15, 2026 10:20 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 10:55 am IST

गुरुग्राम में महिला बाइकर के साथ हुए हिट एंड रन के मामले पर हंगामा मचा हुआ है। पीड़िता ने कहा है कि उसकी जान जा सकती थी। पीड़िता सिया ने कहा है कि महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है।

gurugram lady biker road rage- India TV Hindi
लेडी बाइकर सिया ने जारी किया वीडियो। Image Source : REPORTER

गुरुग्राम में महिला बाइक राइडर के साथ हुई हिट एंड रन की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और रोड सेफ्टी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने बाइक चला रही महिला को टक्कर मार दी थी। महिला बाइक से गिर गई थी और काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब महिला ने इस मामले में अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है। लेडी बाइकर सिया ने वीडियो के जरिए कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता ने क्या बताया?

सिया ने अपने वीडियो में कहा- "अगर आपको मेरे लिए दुख हो रहा था तो आप कार से टक्कर मारने के बाद रूके क्यों नहीं ? जान जा सकती थी मेरी। कल्याण ने लेडी बाइकर देखकर कार से एक्शन किया, रोकने की कोशिश की।" सिया ने आरोपी कल्याण बैंसला से सवाल करते हुए कहा- "क्या हिट एंड रन केस के लिए दो वीडियो काफी नहीं है? कार से टक्कर मारने के बाद कल्याण एक सेंकेंड भी नहीं रूके कि वो इंसान जिंदा है या मर गया। ऐसे लोगों पर शर्म आती है। महिलाओं को दिल्ली गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है। ऐसे इंसानों को सिखाएं कि गाड़ी रोड पर कैसे चलती है।"

मैं आराम से गाड़ी चला रही थी- बाइकर सिया

लेडी बाइकर सिया ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- "यह सच में चौंकाने वाला था। मैं आराम से तीसरी लेन में गाड़ी चला रही थी और ट्रैफिक की वजह से मेरी स्पीड भी कम थी, तभी उसने (कल्याण बैंसला) मुझे टक्कर मार दी। मैं गिर गई। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था और पता नहीं चल रहा था कि मेरे साथ क्या हुआ है। जब मेरे साथ चल रहे दूसरे राइडर ने उसे रोकने की कोशिश की और कहा कि रुक ​​जाओ क्योंकि गलती तुम्हारी थी तो वह यही कहता रहा कि गलती उसकी नहीं, बल्कि मेरी थी। वह रुका नहीं बल्कि रेड लाइट तोड़कर, बाईं ओर मुड़ा और वहां से भाग गया।" आपको बता दें कि आरोपी कल्याण बैंसला ने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन जानबूझकर महिला को टक्कर मारने से इनकार किया है।

आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराएं लगे- परिवार

पीड़िता के परिवार की मांग है कि आरोपी के खिलाफ FIR में हत्या के प्रयास की धाराएं लगनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो परिवार कोर्ट का रुख करेगा। आरोपी मांगी हुई कार को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा था। पीड़िता के परिवार पुलिस कार्रवाई से खुश नहीं है। 48 घंटे बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं है। कल्याण बैंसला के आरोप पर पीड़िता के परिवार का कहना है कि आरोपी रील बना रहा है और पुलिस उसे ढूंढ रही है।

ये भी पढ़ें- गुरुग्राम में हिट एंड रन का मामला, कार की टक्कर से दूर तक घसीटती गई महिला बाइकर, कैमरे में कैद हुआ घटना का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।