1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 36 IPS और 5 DANIPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानें कहां किसकी हुई पोस्टिंग

दिल्ली में 36 IPS और 5 DANIPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, जानें कहां किसकी हुई पोस्टिंग

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 01, 2024 07:53 pm IST,  Updated : Oct 01, 2024 08:19 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 36 आईपीएस और 5 डीएएनआईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है। पुलिस विभाग में कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिहाज से उपराज्यपाल ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।

Lieutenant Governor VK SAXENA 36 IPS officers and 5 DANIPS officers in Delhi - India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को 36 IPS और 5 DANIPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पुलिस अधिनियम 1978 की धारा 4 के तहत प्राप्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती का आदेश जारी किया है। दरअसल पुलिस विभाग के भीतर कार्यदक्षता को बढ़ान के लिहाज से यह फेरबदल किया गया है। बता दें कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें दो जॉइंट पुलिस कमिश्नर और 3 एडिशनल कमिश्नर भी शामिल हैं। वहीं 11 डीसीपी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इसमें 17 आईपीएस अधिकारियों को भी नियुक्ति दी गई है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।