1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकानें की गई बंद, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना के चलते पुलिस ने उठाया कदम

पूर्वी दिल्ली में शराब की दुकानें की गई बंद, सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना के चलते पुलिस ने उठाया कदम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 04, 2020 02:46 pm IST,  Updated : May 04, 2020 02:46 pm IST

पुलिस ने बताया कि दुकानों के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और शराब खरीदने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे, ऐसे में सावधानी के तौर पर पुलिस ने शराब की दुकानों को बंद कराने का फैसला किया है

Liquor shops in eastern range of Delhi closed by Police on...- India TV Hindi
Liquor shops in eastern range of Delhi closed by Police on violation of social distencing Image Source : PTI

नई दिल्ली। 40 दिन के लॉकडाउन के बाद खुली शराब की दुकानों को पूर्वी दिल्ली में कई जगहों पर फिर से बंद करना पड़ा है। दिल्ली पुलिस की पूर्वी रेंज में आने वाली सभी दुकानों को सोमवार दोपहर में ही बंद कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुकानों के बाहर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और शराब खरीदने के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे थे, ऐसे में सावधानी के तौर पर पुलिस ने शराब की दुकानों को बंद कराने का फैसला किया है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से 3 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है और शराब की दुकानों सहित ज्यादातर दुकानें, व्यापारिक परिसर, मॉल, ऑफिस, होटल, रेस्टोरेंट, स्कूल-कॉलेज, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन और ऐसी तमाम जगहें जहां पर भीड़ इकट्ठा होने की थोड़ी भी संभावना हो, बंद हैं। लॉकडाउ की अवधि को 17 मई के लिए बढ़ा दिया गया है, लेकिन आज 4 मई से शराब की दुकानों को खोलने के साथ कुछ जगहों पर ढील दी गई है, लेकिन ढील के दौरान भी नियमों का पालन करने का आदेश है। इसके बावजूद लोग शराब की दुकानों को भारी संख्या में इकट्ठे हो रहे हैं और कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जरूरी सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पूर्वी रेंज में दिल्ली पुलिस ने शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला किया है।    

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।