1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या?" मौत से पहले आकृति ने गूगल में किया था सर्च; पति गिरफ्तार

"दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या?" मौत से पहले आकृति ने गूगल में किया था सर्च; पति गिरफ्तार

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 06, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Jul 06, 2026 01:21 pm IST

आकृति की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, आकृति सोसाइटी में अकेले जाती हुई नजर आई। उसने मौत से पहले गूगल पर सर्च किया था कि दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या?

आकृति की मौत मामले में पति अरस्तु सिक्का गिरफ्तार- India TV Hindi
आकृति की मौत मामले में पति अरस्तु सिक्का गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली के लोधी कॉलोनी में नवविवाहिता आकृति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मृतका आकृति के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने दहेज के कारण हुई मौत मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आकृति की लाश शनिवार रात 9:00 बजे के करीब लोधी कॉलोनी के पालिका कुंज आवासीय परिसर में मिली। उसके परिजनों का कहना है कि उसका उस सोसाइटी से दूर-दूर तक लेना-देना नहीं है, फिर वो वहां कैसे पहुंची?

आकृति की शादी इसी साल अप्रैल महीने में ही हुई थी। आकृति की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो खुश दिख रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतका आकृति और आरोपी अरस्तु सिक्का की लव मैरिज हुई थी। दोनों की शादी इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। लेकिन शादी के बाद ही आकृति के लिए यह रिश्ता एक बुरे सपने में बदल गया। आरोप है कि आकृति के साथ उसका पति मारपीट करता था और उसे ताने देता था कि वह अपने घर से शादी में कुछ नहीं लेकर आई।

मौत वाले दिन ऑफिस में दी थी शादी की पार्टी

आरोप है कि पति आकृति को नौकरी छोड़ने के लिए भी बोलता था। पति के दबाव में आकर आकृति कुछ दिन ऑफिस नहीं गई, उस दौरान भी पति ने आकृति से मारपीट की। आकृति ने इसी महीने की 1 तारीख से दोबारा ऑफिस जाना शुरू किया था। जिस दिन आकृति की मौत हुई, उस दिन उसने ऑफिस में शादी की पार्टी भी दी।

पुलिस के मुताबिक, आकृति सोसाइटी में अकेले जाती नजर आ रही है। आकृति ने गूगल पर शनिवार दोपहर 02:22 बजे सर्च भी किया कि दूसरी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है क्या? आकृति की गूगल सर्च हिस्ट्री में मई के महीने में आसानी से मौत कैसे होगी, ये भी सर्च किया गया। आकृति येलो लाइन मेट्रो से लोधी कॉलोनी आई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, वह सोसाइटी में अकेले जाती हुई नजर आ रही है।

मृतिका आकृति के परिवार वालों का कहना है कि आकृति छतरपुर में नौकरी करती थी और उसने शनिवार को अपने दोस्तों को अपनी शादी की पार्टी दी थी। शाम में उसने अपनी मां को फोन किया और बताया कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पर पहुंच गई है, लेकिन उसके कुछ देर बाद ही आकृति का फोन स्विच ऑफ हो गया।

ये भी पढ़ें-

कसौली में बेवफा पत्नी ने किया कांड, प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, झाड़ियों में फेंका शव

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 साल के युवक की हत्या, DDA पार्क में खून से लथपथ शव मिला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।