1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जानें कितने दिनों के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जानें कितने दिनों के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Adarsh Pandey
 Published : May 30, 2024 01:00 pm IST,  Updated : May 30, 2024 01:14 pm IST

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री को राऊज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से राहत नहीं मिली। कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है।

मनीष सिसोदिया- India TV Hindi
मनीष सिसोदिया Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। आज यानी 30 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला दे दिया। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI को मिली न्यायिक हिरासत खत्म हुई जिसे कोर्ट ने और भी बढ़ा दिया।

किस मामले में हुए थे गिरफ्तार?

दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल 26 फरवरी को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। और तभी से सिसोदिया जेल में हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट के सामने उनकी कई बार पेशी भी हुई है मगर उन्हें अब तक राहत नहीं मिली। कोर्ट हमेशा उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ा देता है। इस बार राऊज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरात को 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

दिल्ली CM अंतरिम जमानत पर हैं बाहर

दिल्ली शराब नीति के मामले में मनीष सिसोदिया के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी गिरफ्तार किया गया था। मगर वो अभी अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं। ED ने अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से जमानत की मांग की थी। कोर्ट ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें 21 दिनों की अंतरिम जमानत दे दी। चुनाव में प्रचार करने के लिए केजरीवाल को मिली यह अंतरिम जमानत 2 जून को समाप्त होने वाली है।

ये भी पढ़ें-

‘अब आत्महत्या के अलावा कोई चारा नहीं’, दिल्ली में पानी संकट से जूझ रहे लोगों का आक्रोश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के OSD को LG वीके सक्सेना ने सस्पेंड किया, जानें पूरा मामला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।